Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Skoda Epiq की पहली झलक आई सामने, अगले साल एंट्री मारेगी कंपनी की सबसे अफोर्डेबल EV

Skoda Epiq अपना बेस VW ID.2 के साथ साझा करती है। इस इलेक्ट्रिक कार का एक्सटीरियर डिजाइन मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज को अपनाता है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि इसमें स्मार्ट कार्यक्षमता और व्यावहारिकता एक साथ शामिल है। सामने की तरफ नया टेक-डेक फेस है। स्कोडा एपिक कॉन्सेप्ट का केबिन डुअल-टोन थीम के साथ आता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Fri, 15 Mar 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
Skoda Epiq की पहली झलक सामने आई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda Auto ने अपनी सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। नई Skoda Epiq इलेक्ट्रिक एसयूवी 2025 में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी ने इसका नाम 'एपिक' शब्द से लिया है और ये लगभग 4.1 मीटर लंबी है, जो इसे स्कोडा कुशाक से थोड़ा छोटा बनाती है। आइए, कंपनी की नई EV के बारे में जान लेते हैं।

Skoda Epiq का डिजाइन 

स्कोडा एपिक अपना बेस VW ID.2 के साथ साझा करती है। इस इलेक्ट्रिक कार का एक्सटीरियर डिजाइन मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज को अपनाता है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि इसमें स्मार्ट कार्यक्षमता और व्यावहारिकता एक साथ शामिल है। सामने की तरफ नया टेक-डेक फेस है। 

यह भी पढ़ें- 2024 KTM RC 8C की ग्लोबल मार्केट में एंट्री, केवल 100 लकी कस्टमर ही खरीद सकेंगे ये बाइक

ग्रिल के किनारे नए टी-आकार के एलईडी डीआरएल हैं और नीचे मैट्रिक्स एलईडी तकनीक वाली हेडलाइट्स हैं। बम्पर में बड़े पैमाने पर वर्टिकल स्लैट हैं, जो हमें जीप एसयूवी की तरह नजर आते हैं। इसमें पीछे की ओर फ्लेयर्ड व्हील आर्च और टी-आकार की एलईडी टेललाइट्स जोड़े गए हैं।

Skoda Epiq का इंटीरियर 

स्कोडा एपिक कॉन्सेप्ट का केबिन डुअल-टोन थीम के साथ आता है। मॉडल में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 5.3-इंच वर्चुअल कॉकपिट और 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। स्कोडा का कहना है कि पूरे केबिन में वायरलेस चार्जिंग और 490 लीटर तक की बूट क्षमता सहित कई उपयोगी फीचर्स हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फरवरी 2024 में जमकर बेची गाड़ियां, इधर भारतीयों ने उससे दोगुनी Wagon R खरीद डाली

चार्जिंग और रेंज 

Skoda Epiq इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 400 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसकी कीमतें यूरोपीय बाजार में लगभग 25,000 यूरो (लगभग ₹23 लाख) के आसपास होंगी।

यह भी पढे़ं- Kirron Kher ने खरीदी Mercedes GLS, फिल्मों सितारों के बीच खूब फेमस है ये कार; जानिए कीमत और खासियत