Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Skoda ने इन दो गाड़ियों की दम पर भारत में बनाई अपनी पहचान, सेफ्टी के मामले में नहीं है कोई जोड़

Skoda Kushaq एक मध्यम आकार की SUV है जो ब्रांड की ओर से भारत 2.0 प्रोजेक्ट के तहत पेश किया जाने वाला पहला मॉडल था। वहीं Slavia को देश की प्रीमियर सेडान कारों की सूची में शामिल किया जाता है। (फाइल फोटो)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Mon, 08 May 2023 08:32 PM (IST)
Hero Image
Skoda Kushaq and Slavia made the market value of the company in India check features engine price and more details

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जर्मन कार निर्माता कंपनी Skoda ने अपनी Slavia और Kushaq के दम पर भारतीय बाजार में मजबूत जगह बनाई है। देश में सबसे सेफ कारों की लिस्ट में Skoda की इन दोनो गाड़ियों का शामिल है। हाल ही में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में पांच सितारा सुरक्षा रेटिंग प्राप्त होने के बाद Slavia और Kushaq की लोकप्रियता और बढ़ गई है।

कंपनी के इन दोनों मॉडल्स ने 2022 में पहली बार संयुक्त रूप से लगभग 50,000 यूनिट डिलीवर का आंकड़ा पार किया है। कैसी है कंपनी की ये दोनों की कारें और इन्हे किन विशेषताओं के साथ पेश किया जा रहा है, आइए जान लेते हैं।

Skoda Kushaq

Skoda Kushaq एक मध्यम आकार की SUV है जो ब्रांड की ओर से भारत 2.0 प्रोजेक्ट के तहत पेश किया जाने वाला पहला मॉडल था। Skoda Kushaq को देश में पहली बार 2021 के जून में लॉन्च किया गया था। इस कार की लंबाई 4,225 mm, चौड़ाई 1,760 mm और ऊंचाई 1,612 mm है। इस मध्यम आकार की SUV में 2,651mm का बेस्ट-इन-क्लास व्हीलबेस और 188mm ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। इसके बेस मॉडल में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर TSI इंजन दिया गया है जो 110bhp की शक्ति प्रदान करता है।

ये पॉवरट्रेन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से कनेक्ट है। वहीं इसका टॉप-स्पेक वेरिएंट 1.5-लीटर 4-सिलेंडर TSI पॉवरट्रेन द्वारा संचालित है जो अधिकतम 150bhp की पावर जनरेट करता है। इसमें ट्रांसमिशन ऑप्शन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी यूनिट दी गई है। आप इसे 11.59 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Skoda Slavia

Skoda Slavia को देश की प्रीमियर सेडान कारों की सूची में शामिल किया जाता है। पिछले साल कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में पेश किया था। Slavia 1.0 TSI में 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये इंजन 115 पीएसकी पॉवर और 178 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। स्लाविया 1.0 टीएसआई 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

आप इसे सर्कुलर एसी वेंट्स, लेयर्ड डैश, टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डोर में एक्सेंट और सेंटर कंसोल, इंजन कंट्रोल यूनिट, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, टायर्स या फिर ब्रेक सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इसे 11.39 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है।