Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

EV को लेकर Skoda की बड़ी तैयारी, साल 2026 तक लॉन्च करेगी ये एडवांस इलेक्ट्रिक कारें

Skoda Upcoming EV न्यू जनरेशन Superb और Kodiaq को इस साल के अंत ही टीज किया जाएगा। वहीं Octavia को 2024 में अपडेट मिलेगा Enyaq iV और Enyaq iV Coupe फेसलिफ्ट को 2025 में पेश किया जाएगा। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Fri, 28 Apr 2023 10:06 AM (IST)
Hero Image
स्कोडा लाने वाली है एक से बढ़कर एक धांसू कारें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। स्कोडा इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर काफी सिरीयस है, यही वजह है कि कंपनी आने वाले 3 सालों में कुल 6 इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने के की तैयारियों में जुटी हुई है। स्कोडा का कहना है कि साल 2026 में वह 6 इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि इन 6 गाड़ियों को अलग-अलग बॉडी स्टाइल और अंदाज में उतारा जाएगा।

जानिए अपकमिंग मॉडल्स के नाम

स्कोडा आने वाले समय में जो 6 कारों को पेश करेगी उनमें Elroq, Karoq successor, Enyaq iV. Enyaq iV Coupe , seven-seater EV, Vision 7S concept इलेक्ट्रिक कार शामिल है।

कंपनी का प्लान

नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV, जिसे Elroq, Karoq उत्तराधिकारी कहा जाता है उसे अगले साल 2024 पेश किया जा सकता है। न्यू जनरेशन Superb और Kodiaq को इस साल के अंत ही टीज किया जाएगा। वहीं Octavia को 2024 में अपडेट मिलेगा, Enyaq iV और Enyaq iV Coupe फेसलिफ्ट को 2025 में पेश किया जाएगा। साल 2026 में विजन 7एस कॉन्सेप्ट पर बेस्ड कॉम्बी इलेक्ट्रिक एस्टेट और सात सीटर ईवी को लाया जाएगा।

डिजाइन भाषा

अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की पूरी सीरीज स्कोडा की नई "मॉडर्न सॉलिड" डिजाइन भाषा पर बेस्ड है। लेकिन ओवरऑल डिजाइन को लेकर अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी।

Skoda Superb और Kodiaq का टीजर जारी

Skoda Superb और Kodiaq एसयूवी के न्यू जेनरेशन मॉडल का आधिकारिक रूप से कंपनी टीजर जारी किया है। कयास लगाया जा रहा है कि साल के अंत तक इस एसयूवी को पेश किया जा सकता है। स्कोडा ने अपनी इन फ्लैगशिप कारों के बारे में पहले भी जिक्र किया था। लेकिन यह टीजर उन मॉडलों को पहली बार दिखा रहा है जो अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किए जा सकते हैं।