Move to Jagran APP

Skoda Slavia का Monte Carlo एडिशन लॉन्‍च से पहले हुआ पेश, मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स

यूरोपियन वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान कार के तौर पर Skoda Slavaia को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी को आज भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च कर दया जाएगा। लॉन्‍च से पहले स्‍कोडा की वेबसाइट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Mon, 02 Sep 2024 02:00 PM (IST)
Hero Image
Skoda Slavia Monte Carlo एडिशन में किस तरह के फीचर्स को ऑफर किया गया है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान कार Slavia के Monte Carlo एडिशन को कुछ देर में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसके पहले कंपनी की वेबसाइट पर गाड़ी के फीचर्स की पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। सेडान कार में किस तरह के फीचर्स दिए जाएंगे। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च से पहले मिली फीचर्स की जानकारी

स्‍कोडा की ओर से स्‍लाविया के मोंटे कार्लो एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी की ओर से सेडान कार के सभी फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। मिड साइज सेडान में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही सेफ्टी का भी काफी ध्‍यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें- नई Skoda Kodiaq टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, दमदार इंजन के साथ मिलेगा नया डिजाइन

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Skoda Slavia के Monte Carlo एडिशन में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें ड्यूल टोन रूफ के साथ सनरूफ, ब्‍लैक विंडो गार्निश, ब्‍लैक ओआरवीएम कवर, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, स्‍पोर्टी साइड स्‍पॉयलर, फ्रंट में ब्‍लैक रेडिएटर ग्रिल को दिया गया है। वहीं इंटीरियर में भी रेड और ब्‍लैक थीम को रखा गया है। जिसके साथ ही रेड कलर का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, रेड एसेंट डैशबोर्ड, एल्‍यूमिनियम पैडल्‍स, आर्मरेस्‍ट, डोर साइड पैनल पर रेड कलर का उपयोग किया गया है। दोनों फ्रंट सीट पर वेंटिलेटिड सीट्स को भी दिया गया है। रियर सीट पर Monte Calro की बैजिंग को भी दिया गया है। 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम भी इसमें मिलता है।

बेहतर है सुर‍क्षा

Skoda Slavia के Monte Calro Edition में सुरक्षा का भी काफी ध्‍यान रखा गया है। इसमें छह एयरबैग के साथ 40 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है।

जल्‍द होगा कीमत का एलान

स्‍कोडा स्‍लाविया के नए एडिशन की कीमतों का कुछ देर में ही एलान कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में इसके सामान्‍य वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.69 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी Monte Carlo एडिशन की कीमत भी 13 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है।

यह भी पढ़ें- September 2024 में लॉन्‍च होने को तैयार छह कारें Mercedes, Tata, MG, Skoda और Hyundai शामिल