Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आपकी बाइक किस राइडिंग के लिए है बेस्ट? समझ लें स्पोक और अलॉय व्हील का अंतर

स्पोक व्हील की कीमत अलॉय व्हील की तुलना में काफी कम होती है। आज के समय में अगर ऑफ रोड बाइक्स की बात करें तो उनमें सबसे ज्यादा इन्हीं का इस्तेमाल किया जाता है। ऑफ रोडिंग में स्पोक वहील झटके को कम करते हैं। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sat, 08 Apr 2023 11:17 AM (IST)
Hero Image
स्पोक और अलॉय व्हील वाली बाइक्स के फायदे और नुकसान को जानें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एक समय था जब अधिकतर मोटरसाइकिलों में स्पोक व्हील का इस्तेमाल किया जाता था। जैसे साइकिलों में तिल्लियों का इस्तेमाल किया जाता है ठीक वैसे ही स्पोक व्हील में थोड़े बड़े और मोटे तिल्लियों का इस्तेमाल किया जाता है।

अब टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है। अब लोग अपने जरूरत के हिसाब से सिटी ड्राइव, हाइवे राइडिंग और ऑफ-रोडिंग के बाइक खरीदते हैं। ऑफ-रोडिंग के लिए स्पोक व्हील का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं हाइवे राइडिंग के लिए अलॉय व्हील बेस्ट होती हैं। आइये जानते हैं इन दोनों के फायदे और नुकसान के बारे में।

स्पोक व्हील

ऑफ-रोड पर राइडिंग करने के लिए स्पोक व्हील वाली बाइक बेस्ट होती हैं, अलॉय व्हील वाली बाइक्स ऑफ-रोडिंग के दौरान अधिक झटका देती हैं।

स्पोक व्हील के फायदे: स्पोक व्हील की कीमत अलॉय व्हील की तुलना में काफी कम होती है। आज के समय में अगर ऑफ रोड बाइक्स की बात करें तो उनमें सबसे ज्यादा इन्हीं का इस्तेमाल किया जाता है। ऑफ रोडिंग में स्पोक व्हील झटके को कम करते हैं। वहीं स्पोक व्हील को एक बार बैंड होने पर भी दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकता है।

स्पोक व्हील के नुकसान: स्पोक व्हील, अलॉय व्हील की तुलना में कमजोर होते हैं। एक्सीडेंट या गड्डे में जाने पर इनके बैंड होने की संभावना ज्यादा रहती है। स्पोक व्हील ट्यूबलेस टायर्स के लिए फिट नहीं रहते हैं।

अलॉय व्हील

सिटी ड्राइव, एक्सप्रेसवे या फिर हाइवे के माध्यम से लॉन्ग राइड पर निकलना चाहते हैं तो अलॉय व्हील वाली बाइक्स को चुनें।

अलॉय व्हील के फायदे: अलॉय व्हील को एलुमीनियम और मैग्नीशियम के मिश्रण से तैयार किया जाता है। सामान्य व्हील के मुकाबले ज्यादा पावरफुल, लेकिन वजन में उनसे हल्के होते हैं। लुक की बात की जाए तो ये देखने में भी अधिक स्टाइलिश लगते हैं। अलॉय व्हील कंपनियों के लिए भी फायदे का सौदा साबित होते हैं, क्योंकि इन्हे कई प्रकार के अलग-अलग लुक में ढाला जा सकता है। अलॉय व्हील वजन में हल्के होते हैं।

अलॉय व्हील के नुकसान: अलॉय व्हील एक बार अगर टूट गए तो दोबारा काम में नहीं लिए जा सकते। वहीं अलॉय व्हील स्पोक व्हील की तुलना में ज्यादा महंगे आते हैं। इनके बाद वाहन के मॉडल की कीमत में इजाफा हो जाता है।