Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धड़ाधड़ बिक रहीं Tata की गाड़ियां, इस वेरिएंट ने मारी बाजी

Tata car sale in march 2023 इस लिस्ट में पहले नंबर पर Tata Nexon है।टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है।चलिए आपको बताते हैं कौन रहा कितने नंबर पर। (जागरण फाइल फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Tue, 25 Apr 2023 11:15 AM (IST)
Hero Image
धड़ाधड़ बिक रहीं Tata की गाड़ियां, इस वेरिएंट ने मारी बाजी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। मार्च के महीने में भी कंपनी ने जमकर ब्रिकी की थी। चलिए आपको बताते हैं कौन -कौन सी कारें सबसे अधिक सेल हुई है। उनकी कीमत कितनी है कि लोगों को ये कारें इतनी भा गई।

Tata Nexon

इस लिस्ट में पहले नंबर पर Tata Nexon है। टाटा मोटर्स ने मार्च 2023 Nexon SUV और EV की कुल 14,769 यूनिट की सेल की है। वहीं Tata Mofors ने हाल ही में Nexon EV Max Dark Edition लॉन्च किया है। ईवी की कीमत 19.04 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) है। ईवी में 40.5 kWh बैटरी पैक मिलता है। इसे एक बार फुल चार्ज करने में 453 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।

Tata Punch

इस लिस्ट में दूसरा कार पंच माइक्रो एसयूवी है। टाटा मोटर्स ने मार्च 2023 में कुल 10,894 यूनिट्स की सेल की है। पंच 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन, 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन द्वारा संचालित है।

Tata Tiago

 

इस लिस्ट में अगली कार टाटा टियागो हैचबैक है। वाहन निर्माता कंपनी ने 2023 में Tiago और Tiago EV की कुल 7,366 यूनिट्स की सेल की है। इस कार में आपको कई दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Tata Altroz

भारतीय बाजार में ये सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। Tata Altroz की ब्रिकी मार्च 2023 में 3,862 यूनिट्स की रही। इसमें आपको दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। एक 1.2-लीटर NA पेट्रोल और एक 1.5-लीटर टर्बो डीजल।

Tata Tigor

हमारी लिस्ट अगली कार टाटा टिगोर सेडान है। टाटा टिगोर ने मार्च 2023 में 2,705 यूनिट की सेल की है। इसकी तुलना में कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 4,007 यूनिट्स की सेल की थी।

Tata Harrier

भारतीय बाजार में टाटा हैरियर सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कार में से एक है। Harrier 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ जोड़ा गया है।