Move to Jagran APP

Tata Indica in UK: टाटा इंडिका की ब्रिटेन में कभी इस नाम से होती थी बिक्री, लेकिन केवल दो साल में ही...

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से Tata Indica को 1998 में पेश किया गया था। किसी भी कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी की ओर से यह पहली छोटी यात्री कार थी। जिसे करीब 26 साल पहले कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया था। क्‍या आप जानते हैं कि ब्रिटेन में भी टाटा की इस कार को बेचा जाता था। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 07 Apr 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
Tata Indica को भारत के साथ ही ब्रिटेन में भी ऑफर किया जाता था।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साल 1998 में करीब 26 साल पहले टाटा की ओर से भारत में अपनी पहली छोटी कार Tata Indica को लॉन्‍च किया था। तब तक ट्रक और बस बनाने वाली कंपनी के तौर पर पहचान रखने वाली टाटा को इस कार से पैसेंजर कार बनाने वाली कंपनी के तौर पर पहचान मिली थी। क्‍या आप जानते हैं कि ब्रिटेन में भी टाटा की इस कार को बेचा जाता था। अगर नहीं तो हम आपको इस खबर में इसकी जानकारी दे रहे हैं।

Tata Indica in UK

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से अपनी पहली छोटी कार Indica को ब्रिटेन में भी भेजा गया था। वहां इस कार को सुपर मिनी सेगमेंट में एमजीरोवर ग्रुप ने सिटी रोवर नाम से लॉन्‍च किया था। साल 2003 में इस गाड़ी को भारत से बाहर ब्रिटेन में लॉन्‍च किया गया था। लेकिन इसे यूके में सिर्फ दो ही साल तक बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया गया था।

यह भी पढ़ें- Discount On Volkswagen: फॉक्‍सवैगन की कार और एसयूवी पर April 2024 में मिल रहे लाखों रुपये के ऑफर्स, जानें डिटेल

कितना दमदार था इंजन

MG Rover की ओर से City Rover नाम से Tata Indica में 1405 सीसी का चार सिलेंडर वाला इंजन दिया जाता था। जिससे 85 बीएचपी और 119 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता था। यह कार 11.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ती थी और इसकी टॉप स्‍पीड 160.9 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी। 1.4 लीटर के इंजन के साथ कंपनी पांंच गियर का मैनुअल ट्रांसमिशन ऑफर करती थी।

भारतीय मॉडल के मुकाबले हुए थे ये बदलाव

ब्रिटेन में बेची जाने वाली City Rover को भारत के पुणे में ही बनाया जाता था। लेकिन इंंडिका के मुकाबले ब्रिटेन में ऑफर की जाने वाली सिटी रोवर में कुछ खास बदलाव किए जाते थे। ब्रिटेन में इस कार को नए बंपर, ग्रिल पर रोवर बैज, 14 इंच के व्‍हील्‍स और नई सस्‍पेंशन सेटिंंग जैसे बदलावों के साथ इसे पेश किया जाता था।

कितनी थी कीमत

जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश कार मैन्‍युफैक्‍चरर एमजी रोवर ने सिटी रोवर को 2003 में 6495 ब्रिटिश पाउंड की कीमत पर लॉन्‍च किया था। जिसमें से कंपनी टाटा मोटर्स को हर यूनिट के लिए करीब तीन हजार ब्रिटिश पाउंड देती थी। दिसंबर 2004 में इस कार की कीमत में कंपनी ने 900 ब्रिटिश पाउंड की कटौती भी की थी।

भारत में हिट हुई थी Tata Indica

1998 में लॉन्‍च के बाद ही यह कार भारतीय बाजार में हिट रही थी। लॉन्‍च के करीब दो साल में ही इस गाड़ी के लिए टाटा मोटर्स को करीब सवा लाख ऑर्डर मिल गए थे। कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी की पहली छोटी कार के तौर पर इंडिका को पसंद करने वालों में रतन टाटा भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की कारों पर April 2024 में मिल रहा हजारों रुपये का Discount, जानें किस Car पर क्‍या है ऑफर