Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Motors का लक्ष्य साल के अंत तक करेगी 50,000 हजार से अधिक ईवी की सेल, जानें डिटेल्स

कंपनी टाटा टियागो ईवी में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर सकती है। इसमें ब्लू हाइलाइट्स ईवी बैजिंग और नए कलर ऑप्शन के साथ नया डिजाइन ग्रिल भी मिल सकता है। टियागो वर्तमान में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 02:19 PM (IST)
Hero Image
Tata Motors का लक्ष्य साल के अंत तक करेगी 50,000 हजार से अधिक ईवी की सेल

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। टाटा मोर्टस अब तेजी से भारतीय बाजार में अपने विस्तार को बढ़ाते जा रहा है। हाल के दिनों में सबसे तेजी से ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) बिक्री चार्ट टाटा मोटर्स सबसे आगे है। वास्तव में आपको बता दें , कंपनी ने जुलाई 2022 के महीने में सबसे अधिक 4,022 यूनिट्स की सेल की थी, वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करें तो 604 यूनिट्स की सेल की थी। कंपनी ने साल दर साल 566 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। फिलहाल टाटा मोटर्स के पास दो इलेक्ट्रिक ऑफरिंग - नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी है।

2022 के अंत तक कुल 50,000 ब्रिकी का लक्ष्य

वाहन निर्माता कंपनी ये उम्मीद करती है कि 2022 के अंत तक कुल 50,000 बिक्री हासिल कर लेगी। इसी साल टाटा मोटर्स का लक्ष्य 10 प्रतिशत ईवी बिक्री तक पहुंचाना है। जल्द ही कंपनी नई अपनी कार Tata Tiago EV भी पेश करने वाली है। जिसके बाद ही Altroz EV और Punch EV आने की भी संभावना है। आपको बता दें टाटा Tiago EV देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार में से एक हो सकती है। कंपनी इस मॉडल को 28 सितंबर 2022 को अनावरण करने वाली है, इसके बाद से उसका बाजार में अनावरण शुरू होगा। हालांकि, यह 26 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है। ये एक बार चार्ज होने पर 300 km की पेशकश कर सकता है।

Top 10 two-wheeler : अगस्त के महीने में रहा इन कंपनियों का दबदबा, जानें किसने मारी बाजी

www.jagran.com/automobile/latest-news-top-10-two-wheeler-in-august2022-23076747.html

ग्राहकों को लगा जोरदार झटका, Mahindra की ये फेमस कार हुई लगभग 37 हजार महंगी

www.jagran.com/automobile/latest-news-mahindra-xuv700-price-hike-in-indian-market-23076642.html

Tata Tiago EV फीचर्स

वहीं कंपनी टाटा टियागो ईवी में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर सकती है। इसमें ब्लू हाइलाइट्स, ईवी बैजिंग और नए कलर ऑप्शन के साथ नया डिजाइन ग्रिल भी मिल सकता है। टियागो वर्तमान में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी यूनिट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर पार्किंग कैमरा, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 15-इंच डुअल भी मिल सकता है।