Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata की इन धांसू गाड़ियों को खरीदने के बाद कितना करना होगा इंतजार, बुक करने से पहले चेक करें वेटिंग पीरियड

Tata suv October 2023 waiting period अगर आप भी टाटा की एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम टाटा पंच नेक्सन हैरियर और सफारी के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए आपको इसके बारे में और भी अधिक जानकारी देते हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 19 Oct 2023 02:30 PM (IST)
Hero Image
टाटा पंच, नेक्सन हैरियर और सफारी का वेटिंग पीरियड

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। टाटा मोटर्स सेफ्टी के लिए मार्केट में जानी जाती है। इन दिनों वाहन निर्माता कंपनी अपने प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाने के लिए काम कर रही है। क्योंकि टाटा मार्केट में सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। जिसके कारण इसकी डिमांड काफी हाई रहती है और कारों पर वेटिंग पीरियड बढ़ा रहता है। आज हम आपको टाटा पंच ,नेक्सन हैरियर और सफारी के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं।

नेक्सन फेसलिफ्ट और पंच सीएनजी

अगर आप कलर ऑप्शन के हिसाब से और वेरिएंट के हिसाब से ये कार खरीद रहे हैं तो इसके लिए आपको 6 से 8 सप्ताह का इंतजार करना होगा।  वहीं पंच सीएनजी के लिए आपको 12 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा।

टियागो सीएनजी का वेटिंग

भारतीय बाजार में टियागो सीएनजी के लिए आपको 8 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। दूसरी ओर अल्ट्रोज सीएनजी,पंच पेट्रोल और टियागो पेट्रोल पर 4 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा।

सफारी, हैरियर और अल्ट्रोज पर कितना वेटिंग?

अगर आप हैरियर या सफारी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको 4 से 6 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। टाटा ने हाल ही में फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। इस कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव है। अल्ट्रोज के डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड इसके पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट की तुलना में 6 सप्ताह तक अधिक है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, किसी भी कार का वेटिंग पीरियड कलर , वेरिएंट, मॉडल और डीलरशिप के ऊपर निर्भर करता है। इसलिए कार लेते समय एक बार खुद अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसकी जानकारी लें। 

यह भी पढ़ें-

Mahindra XUV 700 को खरीदने का शानदार मौका! आज ही करें बुक, वेटिंग पीरियड हुआ छह महीने से कम

7 एयरबैग वाली टाटा की ये दमदार कार डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, मात्र 25 हजार रुपये में कर सकते हैं बुक