Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Motors अगले 2 हफ्तों में पेश करेगी 2 नई SUV, परफॉरमेंस से लेकर माइलेज तक की नो टेंशन

Tata Curvv EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसका आईसीई संस्करण भी 2 सितंबर तक को लॉन्च किया जाएगा। कर्व के साइड में फ्लश डोर हैंडल और नए आकार का एलॉय व्हील डिजाइन है। इंटीरियर की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसमें नेक्सन और हैरियर दोनों के डिजाइन एलिमेंट्स को मिलाया जाएगा।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Thu, 29 Aug 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
Tata Curvv EV और Punch CNG जल्द एंट्री मारने वाली है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors आने वाले हफ्तों में ICE Curvv और Nexon CNG को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने SUV पोर्टफोलियो को पहले से और मजबूत करेगी। Nexon और Punch जैसे प्रोडक्ट के बदौलत कंपनी भारतीय बाजार में रज कर रही है। आइए, इनकी 2 अपकमिंग कारों के बारे में जान लेते हैं।

Tata Curvv ICE

Tata Curvv EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसका आईसीई संस्करण भी 2 सितंबर तक को लॉन्च किया जाएगा। इसमें एक फ्रंट एंड है, जो टाटा के नवीनतम डिजाइन फिलॉसफी का अनुसरण करता है। इसे नेक्सन फेसलिफ्ट पर देखा गया था, जिसमें स्प्लिट हेडलैंप, बड़े बंपर और एलईडी डीआरएल हैं।

कर्व के साइड में फ्लश डोर हैंडल और नए आकार का एलॉय व्हील डिजाइन है। सबसे खास बात है कि इसका ढलान वाला सी-पिलर जो कर्व को कूप एसयूवी स्टाइल देता है और इसमें रियर स्पॉइलर भी इंटीग्रेटेड है। पीछे की तरफ कार की पूरी चौड़ाई में एक एलईडी लाइट बार है और एक बड़ा रियर बम्पर है।

यह भी पढ़ें- TVS Jupiter 110 vs Honda Activa vs Hero Pleasure Plus: इंजन, स्पेसिफिकेशन और कीमत के मामले में कौन बेहतर?

फीचर्स और इंजन

इंटीरियर की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें नेक्सन और हैरियर दोनों के डिजाइन एलिमेंट्स को मिलाया जाएगा। आने वाली SUV कूप में कई सारे फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 एडास, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट और डुअल डिजिटल स्क्रीन सेटअप शामिल है।

कर्व आईसीई में नया 1.2-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 123 बीएचपी की पावर और 225 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या सात-स्पीड डीसीटी से जोड़ा जाएगा। ये 1.5-लीटर इंजन के साथ भी आएगी, जो 115 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देगा। इसे छह-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा।

Tata Nexon CNG

टाटा नेक्सन सीएनजी को भी 2 सितंबर को लॉन्च  किया जाएगा। इस दौरान आधिकारिक विवरण और मूल्य निर्धारण की घोषणा की जाएगी। यह भारत की ऐसी पहली सीएनजी कार होगी, जो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ चलेगी। अन्य टाटा सीएनजी वाहनों की तरह, नेक्सन सीएनजी में टैंक की क्षमता को समान रखने के लिए ट्विन-सिलेंडर सेटअप का उपयोग किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वाहन का बूट स्पेस कम न हो।

इंजन और स्पेसिफिकेशन

Nexon i-CNG में वही 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन होगा, जो पेट्रोल पर चलने पर 118bhp की पावर और 175Nm का टॉर्क देता है। CNG पर चलने पर आउटपुट के आंकड़े कम होंगे और ऑफिशियल नंबर अभी तक सामने नहीं आए हैं। डिजाइन और फीचर के सभी अन्य पहलू वही रहेंगे, जो नेक्सॉन सीएनजी को बाजार में सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड CNG कारों में से एक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- Hyundai Motor साल 2030 तक लॉन्च करेगी 21 नई Electric Cars, कंपनी ने बताया फ्यूूचर प्लान