Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Tiago EV: सितंबर के अंत में आएगी टाटा की नई टियागो EV, जानें कौन से फीचर्स देखनें को मिल सकते हैं इसमें

Tata Tiago EV इस महीने लॉन्च होने वाली है। यह एक इलेक्ट्रिक सेडान कार है जिसमें 306 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलने की उम्मीद है। टियागो इलेक्ट्रिक कार को 5 से 7 लाख रुपये के रेंज में लाया जा सकता है।

By Sonali SinghEdited By: Updated: Fri, 09 Sep 2022 12:24 PM (IST)
Hero Image
Tata Tiago EV सितंबर में हो रही है लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) इन दिनों इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए जबरदस्त प्लान बना रही है। टाटा जल्द ही अपने तीन इलेक्ट्रिक मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है। इनमें Updated Tata Nexon EV, Tiago EV और Altroz EV को शामिल किया गया है। वहीं, टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में अपने एंट्री-लेवल मॉडल टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करेगी।

बता दें कि नेक्सन और टिगोर के बाद टियागो ईवी इलेक्ट्रिक स्पेस में कंपनी का तीसरा उत्पाद होगा। Nexon EV और Tigor EV फिलहाल पर्सनल सेगमेंट को पूरा करते हैं, जबकि Xpres T फ्लीट सेगमेंट के लिए है।

कुल 10 EVs को लाएगी टाटा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा, "आज, हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि हम टाटा मोटर्स के टियागो ईवी से अपने ईवी पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने एक व्यापक ईवी पोर्टफोलियो बनाने की दिशा में तीन चरण के व्यू को पेश किया था। टाटा अपनी भविष्य की यात्रा को तेज करता है, यह विभिन्न प्रोडक्ट सेगमेंट में नए बॉडी स्टाइल के साथ 10 ईवी लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tiago EV में मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Tiago EV की बात करें तो कंपनी पिछले कुछ समय से इस इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक सेडान में बहुत से बदलाव किये जाएंगे। इसके फ्लोर पैन, सस्पेंशन सेटअप और ग्राउंड क्लीयरेंस को पदेत किया जा सकता है। इसके अलावा, इसे बड़े बैटरी पैक के साथ आने की संभावना है जो लंबी दूरी की रेंज देने में सक्षम होगी।

Tiago EV के फीचर्स डिटेल्स

Tiago EV के फीचर्स पर ध्यान दें तो इस कार को 26 किलोवाट के बबत्तेरी पैक के साथ लाया जा सकता है। यह बैटरी 306 किमी प्रति चार्ज की रेंज देने में सक्षम होगी। वहीं, इस कार को चार्ज करने में कुल 8 घंटे का समय लगता है। टियागो इलेक्ट्रिक कार को 5 से 7 लाख रुपये के रेंज में लाया जा सकता है।