आजादी के कुछ साल बाद लॉन्च हुए इस स्कूटर का आज भी क्रेज, मॉडिफाई करवा कर यूज करते हैं लोग
इस स्कूटर पर लोगों ने मॉडिफिकेशन के नाम पर इतना प्रयोग किया कि आपको थोड़ा फनी लग सकता है। लेकिन यकीन मानिए वाकई यह स्कूटर भीड़ से अलग दिखता है। लोग भीड़ से अलग दिखने के लिए अक्सर कुछ यूनिक ट्राइ करते हैं। (जागरण फोटो)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज एक ऐसे स्कूटर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो उस समय भारतीय सड़कों पर दौड़ती थी, जब देश का ईवी इंडस्ट्री टेक्नोलॉजी के नाम पर काफी पीछे था। देश हाल ही में आजाद हुआ था। लोग साइकिल पर ज्यादा डिपेंडेंट हो रहे थे। इस स्कूटर को लोग आज भी इतना पसंद करते हैं कि बंद होने बाद भी लोग क्लासिकल एरा को याद रखने के लिए इसको मॉडिफाई करके इस्तेमाल करते हैं। हम बात कर रहे हैं तीन गियर वाली लम्ब्रेटा स्कूटर के बारे में।
लोग भीड़ से अलग दिखने के लिए अक्सर कुछ यूनिक ट्राइ करते हैं। इसलिए, आज भी इस स्कूटर की मॉडिफिकेशन मार्केट में अच्छी डिमांड है।
दैनिक जागरण में 2014 में पब्लिश एक न्यू आर्टिकल के अनुसार, जालंधर के शिवाजी नगर में इस स्कूटर का मॉडिफिकेशन किया जाता था। जालंधर निवासी हरमन गिल पुरानी स्कूटरों को जिंदा कर उसे मॉडिफाइ करके बेचने के लिए जाने जाते थे। वह लम्ब्रेटा स्कूटर को भी मॉडिफाई किया करते थे। उनके अनुसार, बंद हो चुके इस स्कूटर के पार्ट्स न मिलने के कारण इसका हर पार्ट अलग-अलग जगहों से बनवाया जाता था। लुक और डिजाइन के साथ छेड़छाड़ किए बिना इसे बनाया जाता था। हालांकि, अट्रैक्टिव दिखने के लिए लोग इसे पेंटिंग करवाते थे।
इस स्कूटर पर लोगों ने मॉडिफिकेशन के नाम पर इतना प्रयोग किया कि आपको थोड़ा फनी लग सकता है। लेकिन यकीन मानिए वाकई यह स्कूटर भीड़ से अलग दिखता है। बेंगलोर के एक टैटू आर्टिस्ट ने इस स्कूटर को रिस्टोरेशन करके इसमें डबल स्ट्रोक का इंजन लगा कर और बाहर से कस्टमाइज पेंटिंग करवा कर पुरानी दिनों की मशहूर लम्ब्रेटा स्कूटर को पुन: जीवित किया।
.jpg)
एडवांस बनकर भारत आ सकती है ये स्कूटर
चेतक, येज्दी और हंटर की तरह ही लम्ब्रेटा भी भारत में वापसी कर सकती है। उम्मीद है कि लम्ब्रेटा अप्रैल 2023 में अपने नए मॉडल लम्ब्रेटा V125 को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत एक लाख रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है और इसमें 124.7 cc वाला इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 10.19PS की पॉवर और 9.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।