Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सड़कों पर लगा जाम, तो नदी में कुदा दी Mahindra Thar; जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Mahindra Thar SUV को कथित तौर पर भारी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सिस्सु घाटी में नदी पर गाड़ी चलाते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। पर्यारण को लेकर गंभीर लोगों ने कहा है कि पूरी तरह से गलत है। आइए पूरे वीडियो के बारे में जान लेते हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Tue, 26 Dec 2023 02:00 PM (IST)
Hero Image
ट्रैफिक जाम होने की वजह से ड्राइवर ने थार को नदी में कुदा दिया।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड पर हिल स्टेशनों की सैर करना कई लोगों को भारी पड़ गया है। 10,000 फीट से ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची सिंगल-ट्यूब सुरंग अटल सुरंग में पिछले दो दिनों में 42,552 वाहनों के गुजरने के साथ रिकॉर्ड संख्या में लोग आए। इसके चलते अटल टनल से लेकर मनाली तक भीषण जाम लग गया है। ऐसे में अराजकता के कारण पिछले कुछ दिनों में कई यातायात उल्लंघन हुए हैं। इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Kia Sonet facelift को 2023 Tata Nexon से अलग बनाते हैं ये 5 जबरदस्त फीचर्स, खरीदने से पहले जानें डिटेल्स

View this post on Instagram

A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews)

Mahindra Thar से कर दिया ये कारनामा 

वीडियो में देखा जा सकता है कि Mahindra Thar SUV को कथित तौर पर भारी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सिस्सु घाटी में नदी पर गाड़ी चलाते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। पर्यारण को लेकर गंभीर लोगों ने कहा है कि पूरी तरह से गलत है। इसी वजह से वीडियो ने स्थानीय पुलिस को हरकत में आने और यातायात उल्लंघन के लिए चालान काटने पर मजबूर कर दिया।

वीडियो में महिंद्रा थार एसयूवी को दिखाया गया है, जो अपनी ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए जानी जाती है। इसे चंद्रा नदी के बीच में चलाया जा रहा था। हालांकि, नदी का वाटर लेवल इतना अधिक नहीं था कि एसयूवी को किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता। आपको बता दें कि पहले भी कई बार एसयूवी मालिकों पर हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में नदियों और झीलों में गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

पुलिस ने लिया एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने यातायात उल्लंघन का संज्ञान लिया और वाहन और उसके मालिक का पता लगाया है। शख्स का ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काटा गया। इसको लेकर लाहौल पुलिस प्रशासन के एसपी मयंक चौधरी ने कहा-

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक थार जिला लाहौल स्पीति में चंद्रा नदी को पार कर रही है। उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चुनौती दी गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भविष्य में कोई ऐसा अपराध करता है, तो जिला पुलिस ने उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: देश की लग्जरी कार कंपनियों ने इस साल पेश किए कई मॉडल; Mercedes, Audi और BMW लिस्ट में शामिल