Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2024 Hyundai Creta Facelift की Official Images में दिखे ये 10 बड़े बदलाव, लॉन्च से पहले जानिए सबकुछ

2024 Hyundai Creta को 16 जनवरी को भारतीय कार बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर कंपनी ने कई टीजर भी जारी किए हैं। हुंडई ने आज यानी बुधवार को Creta Facelift की 4 ऑफिशियल तस्वीरें पेश की हैं। आइए इन इमेज से माध्यम से हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में किए गए 10 संभावित बदलावों को बारे में जान लेते हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Wed, 10 Jan 2024 02:00 PM (IST)
Hero Image
2024 Hyundai Creta Facelift को इन 10 बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाएगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2024 hyundai Creta Facelift को इस महीने 16 जनवरी को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपने ने इसकी 4 आधिकारिक तस्वीरें पेश की हैं और इससे पहले नई क्रेटा का स्केच भी सामने आया था। आइए, हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में किए गए 10 संभावित बदलावों को बारे में जान लेते हैं।

1. फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसे अधिक मस्कुलर अपील देने के लिए फ्रंट बम्पर को भी फिर से तैयार किया गया है। 

2. इसमें अपडेटेड हेड लाइट और डीआरएल डिजाइन ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta Facelift vs Kia Seltos Facelift: दोनों में किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा? यहां देखिए डिटेल्स

3. 2024 hyundai Creta Facelift के पीछे एक स्ट्रेच्ड लाइट बार है और टेल लाइट डिजाइन पर भी दोबारा काम किया गया है।

4. इसके डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

5. Hyundai Creta इस बार अपने डैशबोर्ड डिजाइन के साथ थोड़ा मिनिमलिस्टिक अप्रोच अपना रही है।

6. इसमें 10.25 इंच की डुअल स्क्रीन दी गई हैं और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एक नए यूजर इंटरफेस के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

7. 2024 हुंडई क्रेटा में अब एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जो हुंडई अल्कजार से लिया गया है।

8. नई क्रेटा में अलॉय व्हील्स को भी हल्का सा डिजाइन अपडेट दिया गया है। 

9. कंपनी ने पुष्टि की है कि 2024 Hyundai Creta को सात वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) में पेश किया जाएगा।

10. अन्य इंजन विकल्पों के अलावा इसे हुड के नीचे एक टर्बो पेट्रोल मोटर भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 2024 Hyundai Creta Facelift की पहली तस्वीर आई सामने, देखिए डिजाइन और इंटीरियर अपडेट