Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत में जल्द आने वाली हैं ये 5 डोर वाली गाड़ियां, Maruti Jimny का नाम भी शामिल

महिंद्रा की गाड़िया लोगों के दिलो पर कई सालों से राज करते आई है। हाल के दिनों में ही कंपनी की पांच दरवाजों वाली थार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। 5 डोर वाली जिम्नी लोगों को काफी समय से इंतजार है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Mon, 22 Aug 2022 12:39 PM (IST)
Hero Image
भारत में जल्द आने वाली हैं ये 5 डोर वाली गाड़ियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में एक नया ट्रेंड चलने लगा है। लोग 5 -डोर वाली गाड़ियों का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब भारत में 5 डोर वाली SUV का लोगों को खास इंतजार है। इसी बढ़ते चलन को देखते हुए कई बड़ी दिग्गज कंपनियों ने आने वाले साल में अपनी 5 डोर कार को लॉन्च करने  की घोषणा की है। आज हम आपके लिए इन कार की लिस्ट लेकर आए है,  जिसे जानकर आप कार के शौकीन लोग अपने लिए एक बेस्ट कार सेलेक्ट कर सकते है।

महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-door)

महिंद्रा की गाड़िया लोगों के दिलो पर कई सालों से राज करते आई है। हाल के दिनों में ही कंपनी की पांच दरवाजों वाली थार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। जिससे ये लगता है कि 2023 तक कंपनी इसे लॉन्च कर देगी। कंपनी इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 4 डब्ल्यूडी और मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प दे सकती है। वहीं पांच दरवाजों वाली थार को केवल 2डब्ल्यू के साथ ही पेश किया जा सकता है।

मारुति जिम्नी 5-डोर (Maruti Jimny 5-door)

5 डोर वाली जिम्नी लोगों को काफी समय से इंतजार है, इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। ये जिम्नी के समान 103PS 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के द्वारा संचालित होगी। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 12 से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर इसे 2डब्ल्यू और 4डब्ल्यूडी वेरिएंट में पेश किया जाता है ।

फोर्स गुरखा 5-डोर (Force Gurkha 5-door)

आपको बता दें कंपनी के इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये लगभग प्रोडक्शन-रेडी फॉर्म में है। इसमें दुसरे रो के पीछे साइड-फेसिंग सीटों के साथ अधिक लोगों के बैठने की जगह हो सकती है। नियमित मॉडल के सामान्य इसमें 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये 4WD मॉडल होगा। इसकी कीमत 14.5 लाख रुपये से लेकर 18 लाख रुपये के बीच की हो सकती है।