Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देश में सबसे अधिक बिकती हैं ये MPV कारें, मारुति के इस मॉडल ने मारी बाजी

Kia Carens इस साल दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV बनने में कामयाब रही। जनवरी से अब तक भारत में 59561 यूनिट्स की बिक्री के साथ किआ कारेंस तीन इंजन विकल्पों - 1.5-लीटर पेट्रोल 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल में उपलब्ध है।

By Atul YadavEdited By: Updated: Sun, 25 Dec 2022 02:38 PM (IST)
Hero Image
साल 2022 में सबसे अधिक बिकने वाली एमपीवी कारें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आपका परिवार बड़ा है या फिर टैक्सी सर्विस के लिए आप 7 सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, जहां आपको बताने जा रहे हैं उन 5 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में जिसे आप ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं।

Maruti Suzuki Ertiga - 1,21,541 यूनिट कारों को बचने के बाद मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। इसने 2022 में अब तक 1,21,541 इकाइयों की बिक्री दर्ज की है। इस एमपीवी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 99 hp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है। यह पांच-स्पीड MT और 6-स्पीड AT वेरिएंट के साथ आता है। भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत 8.35 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये तक जाती है। (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं)

Kia Carens - Kia Carens इस साल दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV बनने में कामयाब रही। जनवरी से अब तक भारत में 59,561 यूनिट्स की बिक्री के साथ किआ कारेंस तीन इंजन विकल्पों - 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल में उपलब्ध है। किआ को देश की सबसे सस्ती एमपीवी के तौर पर कंपनी ने पेश किया था।

Toyota Innova- 2022 में अब तक 56,533 यूनिट्स की बिक्री के बाद टोयोटा इनोवा हमेशा भारतीय ग्राहकों की लोकप्रिय पसंद रही है। डीजल इंजन से चलने वाली पुरानी इनोवा क्रिस्टा अगले साल हाइक्रास के नाम से लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस गाड़ी में कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे, जोकि पुरानी इनोवा में नहीं है।

Maruti Suzuki XL6

मारुति सुजुकी एक्सएल6 भारत में अर्टिगा आधारित प्रीमियम एमपीवी है। इसने 2022 में अब तक 35,000 इकाइयों की बिक्री दर्ज की है।

Renault Triber

2022 में अब तक बेची गई 31,751 यूनिट्स के साथ Renault Triber MPV ने पांचवां स्थान हासिल किया गया है। Triber में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है, जो 71 bhp की पॉवर जेनरेट करता है और इसे पांच-स्पीड MT और AMT के साथ जोड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें

Tata Punch EV जल्द होने वाली है लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा इसमें खास

Year Ender 2022: BMW से लेकर OLA तक 2022 में इन स्कूटर्स का रहा जलवा