Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maruti Suzuki की इन गाड़ियों पर मार्च 2024 में मिल रहे हैं डिस्काउंट, ये मॉडल खरीदने वालों की होगी अच्छी बचत

मारुति सुजुकी इग्निस पर 62000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यह ऑफर MY 2023 और MY 2024 दोनों के लिए रहेगा। इसमें 40000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। फ्रोंक्स टर्बो पर 32000 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। Fronx 1.2 L पेट्रोल वेरिएंट पर 27000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sun, 03 Mar 2024 05:10 PM (IST)
Hero Image
Maruti Suzuki की कई गाड़ियों पर डिस्काउंट मिल रहे हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने मार्च 2024 के लिए डिस्काउंट्स की जानकारी दी है। यह ऑफर निर्माता MY 2024 और MY 2023 मॉडल्स पर लागू होंगे। नेक्सा डीलरशिप के तहत इनका लाभ लिया जा सकता है। आइए इनकी डिटेल जान लेते हैं।

इन गाड़ियों पर मिल रहे बेनिफिट्स

मारुति सुजुकी इग्निस पर 62,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यह ऑफर MY 2023 और MY 2024 दोनों के लिए रहेगा। इसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

इस पर 57,000 रुपये तक बेनिफिट्स का लाभ लिया जा सकता है। वहीं, पेट्रोल AGS ट्रिम और भी अधिक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

फ्रोंक्स टर्बो पर 32000 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। Fronx 1.2 L पेट्रोल वेरिएंट पर 27,000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है।

यहां जानिए सभी के डिस्काउंट की लिस्ट

नेक्सा मॉडल्स पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में नीचे जानकारी दी गई है। 

नेक्सा मॉडल्स MY 2023 डिस्काउंट MY 2024 डिस्काउंट
इग्निस 62,000 रुपये तक 62,000 रुपये तक
बलेनो 57,000 हजार 57,000 हजार
सियाज 60,000 हजार 60,000 हजार
फ्रोंक्स टर्बो 32,000 हजार 32,000 हजार
ग्रैंड विटारा सिग्मा 7,000 कॉर्पोरेट डिस्काउंट कॉर्पोरेट डिस्काउंट
ग्रैंड विटार डेल्टा 57,000 डिस्काउंट 57,000 डिस्काउंट
ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 1.02 लाख रुपये तक 87,000 हजार 

जिम्नी

1.53 लाख रुपये तक 53,000 हजार 

ये भी पढ़ें- Best 150 CC Engine Bikes: 150 सीसी इंजन के साथ आने वाली बेस्ट बाइक, जानिए किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा