Move to Jagran APP

1990 से 2023 तक इन गाड़ियों का रहा बाजार में दबदबा, सूमो-सफारी और डिजायर ने मचाई धूम

90 के दशक से लेकर 2023 तक भारतीय बाजार में कई दमदार कारें आई है। जिनको लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन समय के साथ कारों में भी बदलाव आया है। जो उन कारों की जगह ले रही है। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 06 Apr 2023 08:00 AM (IST)
Hero Image
1990 से 2023 तक इन गाड़ियों का रहा बाजार में दबदबा

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर दमदार कारें शुरु से ही है। आपको बता दें, 90 के दशक से लेकर अब तक कुछ कारें ऐसी है जो समय के साथ बदलकर अब तक चलती है। चलिए आपको बताते हैं  

Maruti Suzuki Esteem

भारतीय बाजार में 1993 में लॉन्च हुई Esteem एक फैमली कार थी। यह स्पोर्टी  और सस्ती थी और 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती थी जो 120 किमी प्रति घंटे से अधिक की क्षमता रखती थी। लेकिन अब कंपनी ने सेडान को मार्केट में इसके जगह रखा है, इसमें एक क्लीनर 1.2-लीटर (88.5 hp) पेट्रोल इंजन मिलता है जो CNG ऑप्शन  के साथ भी आता है।

Mitsubishi Lancer

उस समय सेडान के दिवानों के लिए ये कार काफी फेमस थी।  परफॉरमेंस और ट्यूनिंग के लिए इसको अधिक पसंद किया जाता है। इसमें 84 hp का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता था। लेकिन 2023 में कंपनी वर्टस जीटी को लेकर आई, जिसमें 1.5-लीटर ईगो इंजन मिलता है जो 148 एचपी जनरेट करता है जो सुपर क्विक 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से मेल खाता है।

Daewoo Matiz

आपको बता दें, मारुति सुजुकी 800 के अलावा मैटिज पहली दक्षिण कोरियाई छोटी हैचबैक कार थी जिसे भारत में पेश किया गया था। इसे 2002 तक बेचा गया था। लेकिन अब Grand i10 Nios एक लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई हैचबैक है जिसे देश में बेचा जा रहा है।

Maruti Suzuki Zen

Zen एक और कल्ट हैचबैक है जिसे भारतीय बाजार में लोगों द्वारा किया जाता था। लेकिन समय  बदलते गया फिर कंपनी ने मारुति सुजुकी स्विफ्ट को लॉन्च किया जो आज तक लोगों के दिलो पर राज करते आ रही है।

Hyundai Accent

एक्सेंट ने देश में मध्यम आकार के  सेडान के लिए काफी लोकप्रिय थी। वहीं  2013 तक एक लोकप्रिय ऑप्शन भी थी। इसके बाद कंपनी ने 2023 में Hyundai वेरना को लॉन्च किया जो 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आती है। जिसमें ADAS सेफ्टी फीचर भी मिलता है।

Tata Sumo

Tata Sumo देश में Tata Motors की पहली बड़ी सफल कार में से एक   थी। इसमें 2-लीटर डीजल इंजन मिलता था और इसमें 9 यात्री बैठ सकते थे।इसके साथ ही 2023 में, Mahindra Bolero ने अपने 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 73 hp और सात लोगों के बैठने की जगह है।

Tata Safari

पहली जनरेश की सबसे टाटा सफारी भारतीय बाजार में लोगों के दिलो पर राज करती थी। इसमें 2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन, 4WD और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता था। इसके बाद 2023 सफारी में ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमेटिक  गियरबॉक्स के साथ आने वाली कार बन गई है।