Move to Jagran APP

ये है दुनिया की पहली कलर चेंजिंग कार, मात्र एक बटन दबाते ही बदल जाता है रंग

worlds first color changing car इसके रियर पैसेंजर के लिए इसमें 32 इंच की सिनेमा स्क्रीन दी गई है जो कि बेहतरीन साउंड सिस्टम से लैस है और पैसेंजर को लगता है कि वह किसी सिनेमा हॉल में बैठे हैं।

By Atul YadavEdited By: Updated: Mon, 26 Dec 2022 09:21 AM (IST)
Hero Image
इस गाड़ी में सिनेमाघर का भी मजा ले सकते हैं

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस साल के शुरूआत में लग्जरी वाहन निर्माण करने वाली कंपनी BMW ने मेरिका के लॉस वेगस शहर में चल रहे कंस्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स शो 2022 (BMW iX Flow) को पेश किया था। यह गाड़ी उन तमाम एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, यह लग्जरी कार इतनी एडवांस है कि इसका कलर आप खुद से चेंज कर सकते हैं। इसके अलावा इस कार और भी फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी दिया गया है, जिसके बारे में आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

मिलते हैं इतने कलर ऑप्शन

BMW iX Flow में कलर चेंज करने के लिए अधिक कलर ऑप्शन नहीं मिलता है। हालांकि, BMW iX Flow जरूरत पड़ने पर ब्लैक और वाइट कलर में बदल जाती है। इसके अलावा, इसकी एक और खासियत है जो किसी अन्य गाड़ियों में शायद ही देखने को मिलेगी है, वो है इसका 32 इंच ता इंफोटेनमेंट सिस्टम और एडवांस 3डी साउंड सिस्टम। इसके रियर पैसेंजर के लिए इसमें 32 इंच की सिनेमा स्क्रीन दी गई है, जो कि बेहतरीन साउंड सिस्टम से लैस है और पैसेंजर को लगता है कि वह किसी सिनेमा हॉल में बैठे हैं। इन सभी फीचर्स देखकर लगता है कि आने वाले समय में गाड़ी के अंदर इतना कुछ मिलने वाला है कि आज के समय सोच पाना भी मुश्किल है।

कैसे बदली है रंग

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार बीएमडब्ल्यू आईएक्स फ्लो अपना कलर कैसे बदल लेती है तो आपको बता दें कि यह इलेक्ट्रिक सिग्नल से कंट्रोल होती है, जिसे इलेक्ट्रोफोरेटिक टेक्नोलॉजी कहते हैं। इसके लिए किसी एनर्जी की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें

रात में कार से घूमने का शौक है तो लगवाए Hummer लाइट, करें सुरक्षित सफर

Electric अवतार में जल्द आने वाली है TATA NANO, जानिए इस पर क्या कहती है रिपोर्ट