Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mid Size SUV सेगमेंट में रही महिंद्रा Scorpio और XUV700 की मांग, जानें टॉप-10 का हाल

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इनमें भी मिड साइज एसयूवी को देश में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक April 2024 के दौरान देश भर में Mid Size SUV की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। बीते महीने किस कंपनी ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 14 May 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
April 2024 में किस Mid Size SUV की कैसी बिक्री रही। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size SUV सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको April 2024 के दौरान Top-10 Mid Size SUV की लिस्‍ट की जानकारी दे रहे हैं।

Mahindra Scorpio

महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर स्‍कॉर्पियो को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की बीते महीने सबसे ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। April 2024 के दौरान कंपनी ने स्‍कॉर्पियो की कुल 14807 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले महीने में इस एसयूवी की कुल 15151 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में 2.27 फीसदी की कमी आई है।

Mahindra XUV700

महिंद्रा की ओर से इस सेगमेंट में एक और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली दूसरी एसयूवी एक्‍सयूवी700 की April 2024 के दौरान कुल 6134 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि March 2024 में इस एसयूवी की कुल 6611 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मंथली बेसिस पर इसकी बिक्री में भी 7.21 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- मारुति ने Fronx SUV के दो नए वेरिएंट्स को किया लॉन्‍च, जानें कितनी है कीमत

MG Hector

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हैक्‍टर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। जिस कारण April 2024 में इस एसयूवी की कुल 1813 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं March 2024 के दौरान 1887 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मंथली बेसिस पर इस एसयूवी को 3.92 फीसदी कम ग्राहक मिले।

Tata Harrier

टाटा अपनी हैरियर को भी मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की इस दूसरी एसयूवी की April 2024 के दौरान 1746 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इससे पहले March 2024 में इस एसयूवी की 2054 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मंथली बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में 14.99 फीसदी की कमी दर्ज हुई है।

Tata Safari

टाटा की ओर से सफारी को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में पेश किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की April 2024 में कुल बिक्री 1716 यूनिट्स रही थी। जबकि इसके पहले March 2024 में इस एसयूवी की कुल 2063 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी। इसकी बिक्री में 16.82 फीसदी की कमी आई है।

अन्‍य एसयूवी का कैसा रहा हाल

टॉप-5 के बाद नंबर छह पर हुंडई की अल्‍काजार रही। इस एसयूवी की कुल 1219 यूनिट्स की बिक्री April 2024 में हुई। इसके बाद नंबर सात पर जीप कंपास की 282, नंबर आठ पर हुंडई ट्यूशॉ की 201, नंबर नौ पर फॉक्‍सवैगन टिगुआन की 108, नंबर 10 पर सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस की सिर्फ एक यूनिट की बिक्री दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Vehicle Sale: April 2024 में 25 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री, SIAM ने दी जानकारी