Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

August में हुई कितनी बाइक्‍स की बिक्री, Top-5 में किस कंपनी की कौन सी मोटरसाइकिल हुई शामिल

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में बाइक्‍स की बिक्री होती है। जिनमें Hero Honda Bajaj और TVS जैसी कंपनियों की ओर से कई सेगमेंट में बेहतरीन विकल्‍प उत्‍पादों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक August 2024 में बिक्री के मामले में Top-5 बाइक्‍स ( Top 5 best-selling motorcycles in August 2024) कौन सी हैं। कुल कितनी बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 25 Sep 2024 11:29 AM (IST)
Hero Image
August 2024 के दौरान किन बाइक्‍स की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Hero से लेकर TVS तक कई कंपनियों की ओर से बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। August 2024 के दौरान किस कंपनी की कौन सी बाइक को ग्राहकों ने सबसे ज्‍यादा पसंद किया है। Top-5 Bike Sale लिस्‍ट में कौन कौन सी बाइक्‍स शामिल हुई हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक August 2024 में देशभर में Top-5 Bike Sale लिस्‍ट में Hero Motocorp, Honda Motorcycle, Bajaj Auto जैसी कंपनियों की बाइक्‍स शामिल रही हैं। जानकारी के मुताबिक बीते महीने में देशभर में कुल 8.39 लाख से ज्‍यादा बाइक्‍स की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन से पहले TVS Ronin को खरीदना हुआ सस्‍ता, नया रंग भी मिला

पहले नंबर पर Hero Splendor

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से Splendor को ऑफर किया जाता है। बाइक सेगमेंट में August 2024 के दौरान इस बाइक की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक को कुल 302934 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है। जबकि इसके पहले August 2023 में इसे 2.89 लाख ग्राहकों ने खरीदा था।

दूसरे नंबर पर रही Honda Shine

बाइक सेगमेंट में Hero Splendor के बाद दूसरे नंबर पर Honda Shine रही। बाइक की कुल 149697 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बाइक को बीते साल August महीने में 114142 ग्राहकों ने खरीदा था।

तीसरे नंबर पर Bajaj Pulsar

लिस्‍ट में अगले नंबर पर बजाज की पल्‍सर रही। इस बाइक की कुल 116250 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 90685 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर Hero HF Dlx

बाइक्‍स की बिक्री के मामले में अगला नंबर Hero HF Dlx का रहा। बीते महीने के दौरान इसकी 84607 यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे पहले August 2023 के दौरान इसकी कुल बिक्री 73006 यूनिट्स थी।

पांचवें नंबर पर रही Bajaj Platina

Top-5 बाइक्‍स की लिस्‍ट में बीते महीने बजाज की प्‍लेटिना बाइक भी रही। इस बाइक की कुल बिक्री 41915 यूनिट्स की थी। जबकि इसके पहले इसे 40693 लोगों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर अक्‍टूबर में होगा लॉन्‍च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज