Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bike Sale: July 2024 में हुई 6.84 लाख बाइक्‍स की बिक्री, Splendor, Shine बनीं ग्राहकों की पसंद

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Hero Honda Bajaj और TVS जैसी कंपनियों की ओर से कई सेगमेंट में बेहतरीन विकल्‍प पेश किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक July 2024 में बिक्री के मामले में Top-5 Bike की लिस्‍ट में कौन सी बाइक्‍स शामिल हुई हैं। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 25 Aug 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
July 2024 के दौरान भारतीय बाजार में कितनी बाइक्‍स की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Hero से लेकर TVS तक कई कंपनियों की ओर से बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। देश में बीते महीने किस कंपनी की कौन सी बाइक को सबसे ज्‍यादा ग्राहकों ने पसंद किया है। Top-5 Bike Sale लिस्‍ट में कौन कौन सी बाइक्‍स शामिल हुई हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक July 2024 में देशभर में Top-5 Bike Sale लिस्‍ट में Hero Motocorp, Honda Motorcycle, Bajaj Auto, TVS Motors जैसी कंपनियों की बाइक्‍स शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बीते महीने में देशभर में कुल 6.84 लाख से ज्‍यादा बाइक्‍स की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें- बाइक में ड्रम ब्रेक होते हैं बेहतर या डिस्‍क ब्रेक से मिलती है ज्‍यादा सुरक्षा, पढ़ें पूरी खबर

पहले नंबर पर रही Hero Splendor

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से Splendor को ऑफर किया जाता है। July 2024 में इस बाइक की सबसे ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। जानकारी के मुताबिक इस बाइक को कुल 220820 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।

दूसरे नंबर पर रही Honda Shine

Hero Splendo के बाद दूसरे नंबर पर Honda Shine रही। जिसकी कुल 163402 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बाइक को बीते साल July महीने में 103072 ग्राहकों ने खरीदा था।

Bajaj Pulsar तीसरे नंबर पर रही

तीसरे पायदान पर बजाज की पल्‍सर रही, जिसकी कुल 95789 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 87958 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

नंबर 4 रही HF DLX बाइक

नंबर चार पर हीरो की HF Dlx बाइक रही। जिसकी July 2024 के दौरान कुल 46627 यूनिट्स की बिक्री हुई। July 2023 के दौरान इस बाइक की कुल बिक्री 65931 यूनिट्स की रही थी। इसकी बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर गिरावट आई है, लेकिन फिर भी यह Top-5 में शामिल हुई है।

आखिरी पायदान पर रही यह बाइक

बीते महीने जिन बाइक्‍स की सबसे ज्‍यादा मांग रही उनमें आखिरी पायदान पर TVS Apache बाइक रही। TVS की इस बाइक की कुल 30681 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके पहले July 2023 के दौरान इसे 22435 ग्राहकों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- 500 सीसी से बड़े इंजन वाली Super Bike की बढ़ी मांग, July 2024 में 3913 ग्राहकों ने खरीदीं