Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

July 2024 में हुई 7500 से ज्‍यादा EV की बिक्री, Tata, MG और Mahindra रहीं Top-5 में शामिल

भारत के यात्री वाहन सेगमेंट में पेट्रोल डीजल और सीएनजी कारों के अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की भी बिक्री होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक July 2024 के दौरान देश भर में कुल कितनी इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी की बिक्री हुई है। Top-5 में कौन सी कंपनियां शामिल हुई हैं। किस कंपनी ने कितनी Electric Cars की बिक्री बीते (July 2024 EV sales) महीने में की है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 25 Aug 2024 01:29 PM (IST)
Hero Image
बीते महीने यात्री वाहन सेगमेंट में कितनी EV की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने देशभर में अन्‍य ईंधन वाली कारों के साथ ही Electric Cars सेगमेंट में भी वाहनों की बिक्री हुई है। किस कंपनी की ओर से July 2024 के दौरान कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई है। हम इसकी जानकारी (July 2024 EV sales) आपको इस खबर में दे रहे हैं।

7500 से ज्‍यादा यूनिट्स की हुई बिक्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में July 2024 के दौरान कुल 7541 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस सेगमेंट में करीब तीन फीसदी की कमी दर्ज की गई है। July 2023 के दौरान देशभर में 7768 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी।

Tata Motors EV

टाटा मोटर्स की ओर से July 2024 के दौरान सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई। कंपनी की ओर से बीते महीने में कुल 4775 यूनिट्स की बिक्री की गई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी की बिक्री में करीब 13 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल इसी अवधि में टाटा मोटर्स ने 5471 यूनिट्स ईवी की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कारों के तौर पर टियागो, पंच, नेक्‍सन, टिगोर जैसी ईवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx की कीमत पर खरीद सकते हैं ये तीन बेहतरीन SUVs

MG Motors

ब्रिटिश कार निर्माता एमजी की ओर से भी भारतीय बाजार में कॉमेट और जेडएस ईवी को ऑफर किया जाता है। बीते महीने कंपनी ने कुल 1522 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। बिक्री के मामले में एमजी मोटर्स टाटा के बाद दूसरे नंबर पर रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 23 फीसदी की बढ़त हासिल की है। पिछले साल July में एमजी मोटर्स ने 1237 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी।

Mahindra

महिंद्रा की Xuv400 भी इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। कंपनी की इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी की July 2024 के दौरान 487 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि बीते साल July महीने में इस एसयूवी की 379 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

BYD

चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी ने भी July 2024 के दौरान भारतीय बाजार में 341 इलेक्ट्रिक यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 379 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Citroen

भारतीय बाजार में सिट्रॉएन की ओर से भी Electric Car सेगमेंट में वाहनों की बिक्री होती है। कंपनी ने बीते महीने में 155 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल इसी अवधि में कंपनी ने 223 यूनिट्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें- Maruti eVX: इस गाड़ी से होगी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मारुति की एंट्री, जनवरी 2025 में होगा डेब्‍यू