Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

July 2024 में Electric Two Wheeler की मांग में हुई बढ़ोतरी, Top-5 में शामिल हुए OLA, TVS

भारतीय बाजार में पेट्रोल ईंधन वाले दो पहिया वाहनों के साथ ही इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक July 2024 के दौरान देशभर में किस कंपनी की ओर से कितने इलेक्ट्रिक स्‍कूटर और बाइक्‍स की बिक्री की गई है। Top-5 में कौन कौन सी कंपनी शामिल हुई हैं। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 25 Aug 2024 01:11 PM (IST)
Hero Image
July 2024 में हई EV Two Wheelers की बिक्री में बढ़ोतरी।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने देशभर में बड़ी संख्‍या में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। किस कंपनी की ओर से July 2024 के दौरान कितने इलेक्ट्रिक स्‍कूटर और बाइक की बिक्री की गई है। Top-5 में कौन कौन शामिल हुआ है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

हुई 1.07 लाख यूनिट्स की बिक्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में July 2024 के दौरान कुल 107716 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह बढ़ोतरी करीब 97 फीसदी की है। जबकि July 2023 के दौरान कंपनियों ने 54616 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें- भारत में पेश हुआ हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाला स्कूटर, 55 किमी तक है रेंज

पहले नंबर पर Ola Electric

रिपोर्ट के मुताबिक July 2024 में दो पहिया वाहनों की बिक्री के मामले में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक Top-5 की लिस्‍ट में पहले नंबर पर रही। कंपनी ने बीते महीने में कुल 41624 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने पिछले साल July महीने में 19406 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की बिक्री की थी।

दूसरे नंबर पर TVS Motors

इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में दूसरे पायदान पर TVS Motors रही। कंपनी ने July 2024 के दौरान कुल 19486 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि July 2023 के दौरान यह आंकड़ा 10398 का था। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने बिक्री में 87 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी की है।

बजाज ऑटो

बजाज ऑटो ने बीते महीने के दौरान कुल 17657 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने July 2023 में 4131 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Ather Energy

इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री के मामले में एथर का अगला नंबर रहा। कंपनी ने बीते महीने में कुल 10087 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 6685 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी।

Hero Motocorp

रिपोर्ट्स के मुताबिक Top-5 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की लिस्‍ट में Hero Motocorp का नंबर रहा। कंपनी ने July 2024 के दौरान कुल 5045 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि बीते साल इसी महीने के दौरान यह संख्‍या 990 यूनिट्स थी।

यह भी पढ़ें- OLA ने लॉन्‍च की Roadster सीरीज की तीन Electric Bikes, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये से शुरू