Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सितंबर 2023 में इन Electric Scooter कंपनियों की हुई जमकर सेल, Ola से लेकर Ather लिस्ट में शामिल

लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों और इनके संचालन में आने वाली कम लागत की वजह से लोग ई-स्कूटर खरीदना पसंद करते हैं। अपने इस लेख में हम आपके लिए पिछले महीने यानी सितंबर 2023 में बिक्री के मामले में टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में Ola Electric से लेकर Ampere Greaves शामिल हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Wed, 04 Oct 2023 06:48 PM (IST)
Hero Image
सितंबर 2023 में इन Electric Scooter की रही जबरदस्त मांग।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ रही है। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों और इनके संचालन में आने वाली कम लागत की वजह से लोग ई-स्कूटर खरीदना पसंद करते हैं।

अपने इस लेख में हम आपके लिए पिछले महीने यानी सितंबर 2023 में बिक्री के मामले में टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में Ola Electric से लेकर Ampere Greaves शामिल हैं। आइए, इनकी बिक्री पर एक नजर डाल लेते हैं।

Ola Electric

Ola Electric हमारी सूची में पहले स्थान पर है। इस दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ने सितंबर 2023 में कुल 18,635 यूनिट्स की बिक्री की है। ओला भारतीय बाजार में Ola S1 AIR, S1 X और S1 Pro जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है।

TVS

इस सूची में अगली कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी है। TVS ने सितंबर 2023 के महीने में कुल 15,512 यूनिट्स बेची हैं। भारतीय बाजार में, TVS के पास वर्तमान में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप के हिस्से के रूप में I-Qube और TVS X मॉडल हैं।

यह भी पढ़ें- Volkswagen Group: दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी में शामिल हैं 12 पॉपुलर ब्रांड, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Ather Energy

एथर एनर्जी ने सितंबर महीने में कुल 7,109 यूनिट्स की बिक्री की और इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। Ather Energy वर्तमान में भारतीय बाजार के अंदर 45S और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है।

Bajaj

इस सूची में चौथी कंपनी बजाज ऑटो है, जिसने सितंबर 2023 में कुल 7,045 यूनिट्स की बिक्री की है। Chetak EV बजाज के इलेक्ट्रिक लाइन-अप में एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh बैटरी पैक दिया गया है और ये 90 किमी की दावा की गई रेंज प्रदान करता है।

Ampere Greaves

हमारी सूची में पांचवे और अंतिम स्थान पर Ampere Greaves है। इसने सितंबर 2023 के महीने में कुल 3,605 यूनिट सेल की हैं।

यह भी पढ़ें- Yamaha FZ-S FI V4 को मिले 2 नए कलर ऑप्शन, 1.28 लाख रुपये है शुरुआती कीमत