Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

June 2024 के दौरान Mid Size SUV सेगमेंट में रही Mahindra की गाड़ियों की सबसे ज्‍यादा मांग, जानें Top-5 का हाल

भारतीय बाजार में हर महीने एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इनमें मिड साइज एसयूवी सेगमेंट को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक June 2024 के दौरान Mid Size SUV की बिक्री कैसी रही है। बीते महीने में किस कंपनी ने कितनी यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की है। Top-5 में कौन कौन सी एसयूवी को जगह मिली है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 10 Jul 2024 11:00 AM (IST)
Hero Image
June 2024 के दौरान कैसी रही Mid Size SUV सेगमेंट की बिक्री, जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size SUV सेगमेंट में भी प्रमुख कंपनियों की ओर से कुछ बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। June 2024 के दौरान Top-5 Mid Size SUV की बिक्री कैसी रही है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

Mahindra Scorpio

Mid Size SUV सेगमेंट में Mahindra Scorpio को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी को June 2024 के दौरान सबसे ज्‍यादा ग्राहकों ने खरीदा है। June 2024 के दौरान कंपनी ने स्‍कॉर्पियो की कुल 12307 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल June 2023 में इस एसयूवी की कुल 8648 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें- यूपी में रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स खत्‍म होने पर किन Hybrid Cars को होगा फायदा, जानें डिटेल

Mahindra XUV700

महिंद्रा की ओर से इसी सेगमेंट में दूसरी एसयूवी के तौर पर XUV 700 को ऑफर किया जाता है। महिंद्रा की ओर से ऑफर की इस एसयूवी की June 2024 के दौरान कुल 5928 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि June 2023 में इस एसयूवी की कुल 5391 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयरली बेसिस पर इसकी बिक्री में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

MG Hector

ब्रिटिश वाहन निर्माता MG Motors की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में MG Hector को ऑफर किया जाता है। एमजी की इस एसयूवी में ADAS के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। June 2024 में इस एसयूवी की कुल 1713 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं June 2023 के दौरान इसकी 2170 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 21 फीसदी की कमी आई है।

Tata Safari

टाटा की ओर से सफारी को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस दमदार एसयूवी की June 2024 में कुल बिक्री 1394 यूनिट्स हुई। इसके पहले June 2023 के दौरान 1663 यूनिट्स की देशभर में बिक्री हुई थी। ईयरली बेसिस पर इसकी बिक्री में भी 16 फीसदी की कमी आई है।

Tata Harrier

टाटा की ओर से इस सेगमेंट में हैरियर को भी ऑफर किया जाता है। टाटा की इस दूसरी एसयूवी की June 2024 के दौरान 1347 यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे पहले June 2023 में इस एसयूवी की 2040 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में भीा 34 फीसदी तक की कमी आई है।

यह भी पढ़ें- Tata Safari और Harrier को July 2024 में खरीदने का बेहतरीन मौका, कम कीमत के साथ मिल रहे लाखों रुपये के Discount Offers