Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mid Size SUV सेगमेंट में रही Mahindra, MG और Tata की मांग, जानें टॉप-5 का हाल

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इनमें भी मिड साइज एसयूवी को देश में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक May 2024 के दौरान देश भर में Mid Size SUV की बिक्री कैसी रही है। बीते महीने में किस कंपनी ने कितनी यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Thu, 20 Jun 2024 10:29 AM (IST)
Hero Image
May 2024 में किस Mid Size SUV की रही सबसे ज्‍यादा मांग। जानें पूरी डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों यूनिट्स वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size SUV सेगमेंट में भी प्रमुख कंपनियों की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको May 2024 के दौरान Top-5 Mid Size SUV की जानकारी दे रहे हैं।

Mahindra Scorpio

महिंद्रा Mid Size SUV सेगमेंट में Scorpio को ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी की बीते महीने में भी सबसे ज्‍यादा ग्राहकों ने खरीदी। May 2024 के दौरान कंपनी ने स्‍कॉर्पियो की कुल 13717 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले महीने May 2023 में इस एसयूवी की कुल 9318 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर  बेसिस पर इसकी बिक्री में 47 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है।

Mahindra XUV700

महिंद्रा की ओर से इस सेगमेंट में एक और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली दूसरी एसयूवी XUV700 की May 2024 के दौरान कुल 5008 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि May 2023 में इस एसयूवी की कुल 5245 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयरली बेसिस पर इसकी बिक्री में 4.52 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- 1.50 लाख रुपये की Electric Bike को कम कीमत में खरीदने का मिल रहा मौका, कंपनी दे रही 40 हजार का डिस्‍काउंट

MG Hector

ब्रिटिश वाहन निर्माता MG Motors की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Hector को ऑफर करती है। कंपनी की इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। May 2024 में इस एसयूवी की कुल 1906 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं May 2023 के दौरान इसकी 2800 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Tata Safari

टाटा की ओर से सफारी को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में पेश किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की May 2024 में कुल बिक्री 1661 यूनिट्स रही। जबकि इसके पहले May 2023 में इस एसयूवी की कुल 1776 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी।

Tata Harrier

टाटा अपनी हैरियर को भी मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की इस दूसरी एसयूवी की May 2024 के दौरान 1625 यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे पहले May 2023 में इस एसयूवी की 2303 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar N 160 Vs Tvs Apache RTR 160 4V: 160 सीसी की इन दोनों बाइक्‍स में से कौन है बेहतर, जानें डिटेल