Move to Jagran APP

ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप

जानें उन बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया में सबसे महंगी हैं

By Ankit DubeyEdited By: Mon, 21 Aug 2017 10:05 AM (IST)
ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप
ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप

नई दिल्ली (जेएनएन)। दुनियाभर में कई ऐसे अमीर लोग हैं जो महंगी कारों के साथ-साथ महंगी और पावरफुल बाइक्स खरीदना भी पसंद करते हैं। दुनिया में कई महंगी बाइक्स मौजूद हैं जिन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है, वो लोग इन्हें देख कर ही तसल्ली कर लेते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में उन बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया में सबसे महंगी हैं। जब भी ये बाइक्स सड़कों पर दिखती हैं तो लोगों की नजरें इनकी बाइक से हटती नहीं। इनका लुक्स और कीमत दोनों ही चौंका देने वाली हैं।

5. इकोसी FE TI (ECOSSE FE TI XX)
कीमत - 3 लाख डॉलर (करीब 1.91 करोड़ रुपये)

इस बाइक में टाइटेनियम टैसी और एग्जॉस्ट लगाए गए हैं। बाइक का सुपरचार्ज्ड वी-ट्विन इंजन लगा है। यह इंजन 200hp की पावर और 210lb-ft टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक को यूएसए में डीलर फैक्टरी ने ऑर्डर पर खरीदा है।

4. ब्रिटिश क्लासिक ब्लैक (THE LEGENDARY BRITISH CLASSIC BLACK)
कीमत - 400,000 डॉलर (करीब - 2.54 करोड़ रुपये)

दुनिया में यह बाइक सबसे महंगी बाइकों में चौथे स्थान पर आती है। इस विंटेज बाइक को ब्रिटेन में बनाया गया था इसमें 250cc का टू-सिलेंड्रिकल इंजन लगाया गया है।

3. गोल्ड प्लेटेड कस्टम चोपर (GOLD PLATED CUSTOM CHOPPER)
कीमत - 500,000 डॉलर (करीब 3.18 करोड़ रुपये)

कस्टम चोपर गोल्ड का डिजाईन बेहद आकर्षक है। इसे किसी भी सड़क पर आसानी से नहीं चलाया जा सकता। इस बाइक की बॉडी इसलिए चमकदार मानी जाती है क्योंकि इसमें सोने की परत चढ़ी हुई है। यह बाइक सबसे महंगी बाइक सूची में तीसरे स्थान पर है।

2. अल्ट्रा रेयर पॉर्कुपाइन (Ultra Rare Porcupine)
कीमत - 750,000 डॉलर (करीब - 4.77 करोड़ रुपये)

इस बाइक को सिर्फ "राष्ट्रीय मोटरसाइकिल संग्रहालय" से खरीदा जा सकता है। ज्यादा तेज और महंगे होने के चलते इस बाइक को संग्रहालय में रखा गया है। यह बाइक सबसे महंगी बाइक की सूची में इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

1. हार्ले-डेविडसन (harley davidson)
कीमत - 1 मिलियन डॉलर (करीब - 6.37 करोड़ रुपये)

हार्ले-डेविडसन की इस बाइक को जैक आर्मस्ट्रांग ने डिज़ाइन किया है। इस बाइक को साल 2010 में सबसे पहले अमेरिका के कैलिफॉर्निया में पेश किया गया था। इस बाइक में सबसे खास इसका पेंट स्कीम है जिसमें करीब 3 लाख डॉलर रुपये खर्च हुए हैं। यह बाइक सबसे महंगी बाइक सूची के इस सूची में पहले स्थान पर है।