Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Toyota Rumion MPV अर्टिगा से कितनी महंगी? आसान भाषा में समझें महंगी होने वाबजूद भी क्यों तगड़ी डिमांड

टोयोटा रुमियन को कुल 3 वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें S G और V वेरिएंट शामिल हैं। तीनों की कीमतें अलग-अलग हैं। मिड वेरिएंट जी को छोड़कर सभी पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल जाएंगे जबकि फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट केवल बेस एस ट्रिम पर उपलब्ध है। टोयोटा ने भारत में ऑल न्यू Rumion MPV को 10 लाख 29 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Tue, 26 Sep 2023 09:55 AM (IST)
Hero Image
रुमियन की कीमत समकक्ष अर्टिगा से 50,000 से 60,000 रुपये अधिक है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पिछले महीने टोयोटो ने अर्टिगा रिबैज Rumion MPV को किफायती कीमत पर लॉन्च किया था। इस सीएनजी गाड़ी की इंडियन मार्केट में इतनी तगड़ी डिमांड है कि कंपनी को इसके लिए बुकिंग अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अभी उन लोगों को गाड़ी डिलीवर करना चाहती है, जिन्होंने हाल ही में बुकिंग करवाई थी।

कितनी है कीमत?

टोयोटा ने भारत में ऑल न्यू Rumion MPV को 10 लाख 29 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। Rumion MPV मारुति अर्टिका का रिबैज मॉडल की तरह है। इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मात्र 11 हजार रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं।

कुल 3 वेरिएंट में उपलब्ध

टोयोटा रुमियन को कुल 3 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें S, G और V वेरिएंट शामिल हैं। तीनों की कीमतें अलग-अलग हैं। मिड वेरिएंट जी को छोड़कर सभी पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल जाएंगे, जबकि फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट केवल बेस एस ट्रिम पर उपलब्ध है।

अर्टिगा से कितनी महंगी है?

वेरिएंट के आधार पर रुमियन की कीमत समकक्ष अर्टिगा से 50,000 से 60,000 रुपये अधिक है, लेकिन यह बेहतर मानक वारंटी के साथ आती है, और टोयोटा के बैज मूल्य के साथ मिलकर, मांग काफी समझ में आती है। रुमियन के सीएनजी वेरिएंट की मांग काफी अधिक है। टोयोटा 3 साल/1,00,000 किमी की मानक वारंटी दे रही है, जिसे 5 साल/2,20,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है।