Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिना लाइसेंस के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, पुलिस भी नहीं करेंगी 'टच'

Hero Electric Flash E2 भारत की सबसे किफायती Lithium ion battery पैक्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर ओं में से एक है। यह अन्य स्कूटर से बिल्कुल अलग नहीं प्रतीत होता है। इसमें 250W का मोटर लगाया गया है जोकि 48 वोल्ट 28 Ah लिथियम आयन बैटरी द्वारा संचालित होता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 kmph की अधिकतम स्पीड से चलता है। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Tue, 29 Aug 2023 07:35 AM (IST)
Hero Image
Top low Speed Electric scooters In India

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप आस-पास चलाने के लिए किसी बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि ये काफी किफायती कीमत में आए तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं देश में बिकने वाली टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में। खास बात ये हैं कि साइकिल की तरह इसमें भी लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है।

Gemopai Miso Electric Scooter

Gemopai Miso Electric Scooter भारत में हाल ही में लांच हुआ है। यह कंपनी भारत में एक अलग छोटा स्कूटर बना रहीं है। जिसमे छोटे आकार की 48 वोल्ट 1 kW लिथियम आयन रिमूवेबल बैटरी पैक लगाया गया है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे स्प्रिंग लोडेड शॉक अब्जॉर्बर लगाया गया है।

Hero Electric Flash E2

Hero Electric Flash E2 भारत की सबसे किफायती Lithium ion battery पैक्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर ओं में से एक है। यह अन्य स्कूटर से बिल्कुल अलग नहीं प्रतीत होता है। इसमें 250W का मोटर लगाया गया है जोकि 48 वोल्ट 28 Ah लिथियम आयन बैटरी द्वारा संचालित होता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 kmph की अधिकतम स्पीड से चलता है, और इसे पूरी तरह चार्ज होने में 4 - 5 घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज करने पर यह 65 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है।

Okinawa Lite

Okinawa Lite में 250- वॉट BLDC इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है और यह 1.25 kW लिथियम आयन बैटरी से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 25kmph है और यह 4-5 घंटे तक फुल चार्ज करने पर 60 km तक चलता है। साथ ही स्कूटर में All - LED हेडलाइट, All - Digital instrument Cluster, LED Tail-Lamp और LED indicators लगाए गए हैं।