Move to Jagran APP

SUV Sale: Tata की सस्‍ती SUV फिर बनी भारतीयों की पसंद, जानें April 2024 में रही किन एसयूवी की मांग

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों यूनिट्स SUV Sale होती हैं। April 2024 में भी दमदार फीचर्स और इंजन के साथ आने वाली कई एसयूवी को ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। बीते महीने किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी की सबसे ज्‍यादा बिक्री की गई है। टॉप-10 लिस्‍ट में कौन कौन सी कंपनियों की कौन सी बेहतरीन एसयूवी को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 12 May 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
April 2024 में किस एसयूवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में मारुति से लेकर टाटा तक एसयूवी सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक April 2024 के दौरान किन एसयूवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया है। टॉप-10 लिस्‍ट में कौन कौन सी एसयूवी शामिल हुई हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Tata Punch

टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर Punch को ऑफर किया जाता है। छह लाख रुपये की कीमत पर मिलने वाली इस एसयूवी को बीते महीने सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। कंपनी ने इस एसयूवी की कुल 19158 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि April 2023 के दौरान इसकी कुल 10934 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Maruti Brezza

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Brezza को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी को भी ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। April 2024 के दौरान इसकी कुल 17113 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। April 2023 के दौरान इसकी कुल 11836 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Hyundai Creta

हुंडई भी मिड एसयूवी सेगमेंट में Creta को ऑफर करती है। कंपनी की इस एसयूवी को भारतीय बाजार में काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इसकी बिक्री में नौ फीसदी की ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी हुई है। April 2024 में इसकी कुल 15447 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल इसकी कुल 14186 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- SUV In India: अन्‍य सेगमेंट के मुकाबले SUV सेगमेंट के वाहनों क्‍यों बन रहे भारतीयों की पसंद, जानें डिटेल

Mahindra Scorpio

महिंद्रा की ओर से Scorpio को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में यह एसयूवी सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है। बीते महीने में इस एसयूवी की कुल 14807 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि April 2023 में इस एसयूवी की 9617 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Maruti Fronx

मारुति की ओर से Fronx को भी एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की April 2024 के दौरान 14286 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसे 8784 लोगों ने खरीदा था।

कैसा रहा अन्‍य का हाल

टॉप-5 के साथ ही टॉप-10 में कई और एसयूवी को शामिल किया गया है। टाटा नेक्‍सन की कुल 11168 यूनिट्स की बिक्री बीते April में हुई। इसके बाद हुंडई वेन्‍यू 9120, किआ सोनेट 7901, 7756 यूनिट्स के साथ कि हुंडई एक्‍सटर और 7651 यूनिट्स के साथ मारुति ग्रैंड विटारा की बिक्री देशभर में हुई है।

ह भी पढ़ें- Maruti Swift: पुरानी जेनरेशन के मुकाबले कैसी है New Swift 2024, जानें क्‍या हुए बदलाव