Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लॉन्च से पहले Toyota Glanza CNG के फीचर्स हुए लीक, जानें डिटेल्स

Toyota Glanza CNG में ओवर-द-एयर (OTA) ऑडियो अपडेट Arkamys ऑडियो सिस्टम 360 डिग्री के साथ 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।पार्किंग कैमरा ऑटो फोल्ड विंग मिरर ऑटो डिमिंग इंटीरियर रियर व्यू मिरर लेदर रैपिड स्टीयरिंग क्रूज़ कंट्रोल यूवी प्रोडक्ट ग्लास एलईडी डीआरएल और एलईडी फोग लैंप भी शामिल है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Fri, 16 Sep 2022 08:01 PM (IST)
Hero Image
लॉन्च से पहले Toyota Glanza CNG के फीचर्स हुए लीक

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Toyota Kirloskar Motors अब आने वाले हफ्तों में भारतीय बाजार में अपनी नई कार Glanza प्रीमियम हैचबैक का CNG वर्जन लॉन्च करने वाली है।वहीं लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट की जानकारी लीक हो चुकी है। आपको बता दें लीक हुए दस्तावेजों में Toyota Glanza CNG को तीन वेरिएंट्स - S, G और V है। सभी में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ 1.2L, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा। इसका सेटअप 6,000rpm पर 76bhp की पावर जनरेट करता है। ये 5 स्पीड के गियर बॉक्स के सात आएगी।

Toyota Glanza CNG डाइमेंशन

आपको बता दें Toyota Glanza CNG की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। Toyota Glanza CNG 3990mm लंबी,1745mm चौड़ी,1500mm है। वहीं इसका व्हीलबेस 2520mm है। हैचबैक के सभी तीन सीएनजी वेरिएंट में 1450kgs का GVW होगा।

Tata Harrier का XMAS, XMS वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

www.jagran.com/automobile/latest-news-tata-harrier-xmas-and-xms-variants-launched-23074758.html

ADAS फीचर्स से लैस होगी ये आने वाली गाड़ियां, पढ़ें डिटेल्स

www.jagran.com/automobile/latest-news-these-upcoming-vehicles-will-be-equipped-with-adas-features-23074364.html

Toyota Glanza CNG फीचर्स

वहीं इस कार में फीचर्स के तौर पर ओवर-द-एयर (OTA) ऑडियो अपडेट, Arkamys ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री के साथ 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम  मिलेगा। Toyota Glanza CNG में पार्किंग कैमरा, ऑटो फोल्ड विंग मिरर, ऑटो डिमिंग इंटीरियर रियर व्यू मिरर, लेदर रैपिड स्टीयरिंग, क्रूज़ कंट्रोल, यूवी प्रोडक्ट ग्लास, एलईडी डीआरएल और एलईडी फोग लैंप भी शामिल है।

Toyota Glanza CNG इंजन

Toyota Glanza CNG के लीक हुए आंकड़ों के अनुसार मॉडल को 1.2-लीटर और चार-सिलेंडर के पेट्रोल इंजन द्वारा इसे संचालित किया जाएगा। जो 6,000 पर 88bhp का की पावर जनरेट करेगा पेट्रोल मोड, वहीं पेट्रोल मोड में rpm और CNG मोड में 6,000rpm पर 76bhp की पावर जनरेट करेगा।  इस मोटर को केवल फाइव-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।