Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Toyota की बिक्री में हुई 35 फीसदी की बढ़ोतरी, August 2024 में कंपनी ने बेची 30879 गाड़ियां

देश में हैचबैक एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में Toyota कई बेहतरीन गाड़ियों की बिक्री करती है। अगस्‍त महीने में कंपनी की ब्रिकी में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टोयोटा भारत की ओर से देशभर में जनवरी से अगस्‍त 2024 के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री (Toyota Car Sales in August 2024) की गई है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 01 Sep 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
टोयोटा की ओर से बीते महीने के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री की गई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापान की प्रमुख कार निर्माता Toyota की कारों को भारतीय ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने (Toyota Car Sales in August 2024) कितनी यूनिट्स की बिक्री Toyota ने की है। इसके साथ ही ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी का कैसा प्रदर्शन रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

August 2024 में हुई पॉजिटिव बिक्री

देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Toyota ने बीते महीने भारतीय बाजार में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक August 2024 के दौरान कुल 30879 यूनिट्स की बिक्री कंपनी ने की है। जबकि इससे पहले August 2023 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 22910 यूनिट्स की रही थी। आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 35 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

यह भी पढ़ें- मारुति और टोयोटा की सात सीटर एसयूवी अगले साल हो सकती हैं लॉन्‍च, Alcazar, Scorpio N को मिलेगी चुनौती

जनवरी से अगस्‍त के बीच बेहतर रहा प्रदर्शन

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस के साथ ही जनवरी से अगस्‍त 2024 के दौरान भी टोयोटा ने 45 फीसदी की बढ़ोतरी को हासिल किया है। January-August 2024 के दौरान कंपनी ने देशभर में कुल 212785 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इसके पहले 2023 के पहले आठ महीनों के दौरान यह आंकड़ा 147197 यूनिट्स का था।

पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये कारें

टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में 11 वाहनों को ऑफर करती है। कंपनी हैचबैक के तौर पर Glanza को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी सेडान के तौर पर Camry को पेश किया जाता है। जबकि MPV सेगमेंट में कंपनी सबसे ज्‍यादा विकल्‍प ऑफर करती है। इस सेगमेंट की शुरूआत Rumion से होती है और इसके बाद Innova Crysta, Innova Hycross को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी MPV सेगमेंट में कंपनी Vellfire को ऑफर करती है। हैचबैक, सेडान और एमपीवी के अलावा कंपनी एसयूवी सेगमेंट में Urban Cruiser Hyryder, Fortuner, Legender, Land Cruiser 300 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है।

यह भी पढ़ें- Fortuner को चुनौती देने वाली SUV को सस्‍ते में खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा छह लाख का डिस्‍काउंट