Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TVS Apache RTR 160:- जानें पहले के मुकाबले कितने बेहतरीन हुए है फीचर्स, यहां पढ़ें तुलना

TVS Apache RTR 160 के पेंट स्कीम और ग्राफिकल में काफी बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा नए मॉडल में एलईडी लाइट के साथ एक ट्वीक्स हेडलाइट और टेललाइट भी मिलती है। आज हम आपको इन दोनों मॉडल्स के खास अंतर के बारें में बताएगें।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sat, 10 Sep 2022 11:12 AM (IST)
Hero Image
TVS Apache RTR 160:- जानें पहले के मुकाबले कितने बेहतरीन हुए है फीचर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS Apache RTR 160: TVS ने हाल के दिनों में भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड Apache RTR 160 को लॉन्च किया है। इसके साथ ही आपको बता दें नया वाला अपडेटेड वर्जन पहले से काफी सामान्य ही है। आज हम आपको इन दोनों मॉडल्स के खास अंतर के बारें में बताएगें।

TVS Apache RTR 160 डिज़ाइन

आपको बता दें बाइक के पुराने और नए मॉडल दोनों में काफी अंतर नहीं है। लेकिन इसके पेंट स्कीम और ग्राफिकल में काफी बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा नए मॉडल में एलईडी लाइट के साथ एक ट्वीक्स हेडलाइट और टेललाइट भी मिलती है। इसमें विजुअल मास के लिए एक अतिरिक्त टैंक पैनल भी दिया गया है।

TVS Apache RTR 160 विशेषताएँ

पहले की तुलना में TVS Apache RTR 160 को काफी अपडेट सुविधाओं के साथ पेश किया गया है। आपको बता दें बाइक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, राइड मोड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी  के साथ आती है। हालाकि इसका राइड मोड पूरी रेंज (ड्रम और डिस्क) में आता है, लेकिन SmartXonnect केवल टॉप-स्पेक वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें  आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट और वॉयस असिस्ट की सुविधा भी मिलती है।

TVS Apache RTR 160 मोटर और टायर

TVS Apache RTR 160 के पहले वेरिएंट में 160cc सिंगल-सिलेंडर टू-वाल्व एयर-कूल्ड इंजन था, जिसका आउटपुट 15.31bhp और 13.9Nm का था। वहीं इसके अपडेटेड वर्जन में 15.82bhp और 13.85NM है। पहले के मुकाबले 0.51bhp ज्यादा और 0.05Nm कम है। इसके साथ ही इसमें फाइव स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। TVS ने अपडेट Apache RTR 160  के दोनों सिरो पर 120mm के टायर्स से लैस है। वहीं पिछली 110mm यूनिट्स को बाइक के  रियर व्हील देखने को मिलता है।

TVS Apache RTR 160 कीमत

पुराने TVS Apache RTR 160 की कीमत ड्रम ब्रेक मॉडल  की कीमत 1,13,740 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है,  और डिस्क ब्रेक की कीमत 1,16,740 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) थी। इसी बीच नए मॉडल की कीमत  राइड मोड के साथ ड्रम ब्रेक मॉडल के लिए 1,17,790 रुपये और डिस्क ब्रेक मॉडल के लिए 1,21,290 रुपये, 1,24,590 रुपये (दोनों एक्स-शोरूम दिल्ली) है।