Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TVS Ntorq 125 नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च; 86,871 रुपये है शुरुआती कीमत

Race XP वर्जन का 124.8cc इंजन स्टैण्डर्ड वेरिएंट से ज्यादा पावर देने के लिए तैयार किया गया है। यह 10.6bhp और 10.8Nm का पावर देता है जबकि बेस मॉडल 9.25bhp और 10.05Nm का पावर देता है। सभी वेरिएंट में एक समान चीज ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डेटा-इंटेंसिव LCD कंसोल है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में ब्रेकिंग के लिए दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Thu, 08 Aug 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
TVS Ntorq 125 को नए कलर स्कीमत में पेश किया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor Company ने Ntorq 125 Standard और Race XP को नए कलर स्कीम में पेश किया है। इसका पहला मॉडल टर्कुइज, हार्लेक्विन ब्लू और नार्डो ग्रे के नए शेड्स में उपलब्ध है, वहीं दूसरा मॉडल नए मैट ब्लैक ट्रिम में उपलब्ध है। बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 86,871 रुपये से शुरू होती है और Race XP वेरिएंट की कीमत 97,501 रुपये है।

TVS Ntorq 125 में क्या बदला?

बेस Ntorq के नए रंग फ्रंट एप्रन और अंडर-सीट पैनल पर अपडेट किए गए डिकल्स की बदौलत नए लगते हैं। वहीं, नई Race XP अपने बॉडीवर्क पर मैट और ग्लॉसी पियानो ब्लैक शेड कलर के संयोजन के साथ एप्रन पर चेकर्ड ग्राफिक्स और रेड अलॉय व्हील्स के साथ शानदार दिखती है। मैकेनिकल फ्रंट पर, Ntorq 125 के दोनों वेरिएंट अपरिवर्तित हैं।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV700 vs Mahindra Scorpio N: डिजाइन, कीमत और फीचर्स के मामले में कौन ज्यादा बेहतर, दूर करें कन्फ्यूजन

इंजन और स्पेसिफिकेशन

Race XP वर्जन का 124.8cc इंजन स्टैण्डर्ड वेरिएंट से ज्यादा पावर देने के लिए तैयार किया गया है। यह 10.6bhp और 10.8Nm का पावर देता है, जबकि बेस मॉडल 9.25bhp और 10.05Nm का पावर देता है। TVS ने रेस XP में दो राइडिंग मोड और वॉयस असिस्टेंट फंक्शन भी दिए हैं।

फीचर्स 

सभी वेरिएंट में एक समान चीज ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डेटा-इंटेंसिव LCD कंसोल है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और मोनोशॉक के साथ दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जबकि हाई वेरिएंट में आगे की तरफ सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है।

यह भी पढ़ें: New-gen Mercedes-AMG GLC 43 Coupe 4MATIC भारतीय बाजार में लॉन्च, 1.10 करोड़ रुपये है कीमत