Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

August में हुई कितने दो पहिया वाहनों की हुई बिक्री, Top-5 में किस कंपनी की कौन सी गाड़ी हुई शामिल, पढ़ें खबर

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Hero Honda Bajaj और TVS जैसी कंपनियों की ओर से कई सेगमेंट में बेहतरीन विकल्‍प पेश किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक August 2024 में बिक्री के मामले में Top-5 दो पहिया वाहनों की लिस्‍ट में कौन सी बाइक्‍स और स्‍कूटर शामिल हुए हैं। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 24 Sep 2024 08:29 AM (IST)
Hero Image
August में दो पहिया वाहनों की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Hero से लेकर TVS तक कई कंपनियों की ओर से बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ दो पहिया वाहनों को ऑफर किया जाता है। बीते महीने किस कंपनी की कौन सी बाइक और स्‍कूटर को ग्राहकों ने सबसे ज्‍यादा पसंद किया है। Top-5 Two Wheeler Sale लिस्‍ट में कौन कौन सी बाइक्‍स और स्‍कूटर शामिल हुए हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक August 2024 में देशभर में Top-5 Two Wheeler Sale लिस्‍ट में Hero Motocorp, Honda Motorcycle, Bajaj Auto, TVS Motors जैसी कंपनियों के दो पहिया वाहन शामिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बीते महीने में देशभर में कुल 11.53 लाख से ज्‍यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है

यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Royal Enfield Classic 650, नई क्लासिक 350 जैसे दिखे फीचर्स

पहले नंबर पर Hero Splendor

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से Splendor को ऑफर किया जाता है। दो पहिया वाहन सेगमेंट में August 2024 के दौरान इस बाइक की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक को कुल 302934 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।

दूसरे नंबर पर रहा Honda Activa

दो पहिया वाहनों की बिक्री के मामले में Hero Splendor के बाद दूसरे नंबर पर Honda Activa स्‍कूटर रहा। इस स्‍कूटर की बीते महीने के दौरान 227458 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले August 2023 में इस स्‍कूटर को 214872 लोगों ने खरीदा था।

तीसरे नंबर पर Honda Shine

बाइक सेगमेंट में Hero Splendor के बाद दूसरे नंबर पर Honda Shine रही लेकिन दो पहिया वाहनों की बिक्री के मामले में बीते महीने इसका नंबर-तीन रहा। बाइक की कुल 149697 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बाइक को बीते साल August महीने में 114142 ग्राहकों ने खरीदा था।

Bajaj Pulsar का रहा अगला नंबर

लिस्‍ट में अगले नंबर पर बजाज की पल्‍सर रही। इस बाइक की कुल 116250 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 90685 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Top-5 में शामिल हुआ TVS Jupiter

दो पहिया वाहनों की बिक्री के मामले में Top-5 में आखिरी नंबर पर TVS Jupiter स्‍कूटर रहा। जिसकी August 2024 के दौरान कुल 89327 यूनिट्स की बिक्री हुई। August 2023 के दौरान इस स्‍कूटर की कुल बिक्री 70065 यूनिट्स की रही थी।

यह भी पढ़ें- 2023 के मुकाबले August 2024 में बढ़ी Electric Scooters की मांग, OLA, TVS, Bajaj, Ather Top-5 में शामिल