Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Upcoming Bikes: अगस्त 2024 में एंट्री मारेंगी 3 नई टू-व्हीलर, अपडेटेड Classic 350 से लेकर BSA Gold Star तक

12 अगस्त 2024 को रॉयल एनफील्ड बेहद लोकप्रिय RE Classic 350 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। TVS इस महीने Jupiter 110 का अपडेटेड वर्जन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Classic Legends भारतीय बाजार में 15 अगस्त को BSA Gold Star पेश करेगी और यह सिंगल होने के बावजूद रॉयल एनफील्ड की 650 सीसी पेशकशों को टक्कर देगी।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Tue, 06 Aug 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
August 2024 में 3 नए टू-व्हीलर्स लॉन्च होने वाले हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन दोपहिया वाहन बाजार के अंदर कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इस महीने Royal Enfield, TVS और Classic Legends की ओर से 3 नए टू-व्हीलर लॉन्च किए जाएंगे। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

New Royal Enfield Classic 350

12 अगस्त, 2024 को रॉयल एनफील्ड बेहद लोकप्रिय क्लासिक 350 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। एंट्री-लेवल मिडलवेट मोटरसाइकिल कुल 5 वेरिएंट में उपलब्ध होगी और नए कलर स्कीम भी ऑफर किए जाएंगे। रेट्रो रोडस्टर में पूरी तरह से LED लाइटिंग ट्रीटमेंट मिलेगा और अलॉय व्हील केवल डार्क ट्रिम में बेचे जाएंगे, जबकि अन्य वेरिएंट में वैकल्पिक होंगे।

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak 3201 Special Edition भारतीय बाजार में लॉन्च, 1.29 लाख की कीमत पर मिलेंगे एडवांस फीचर्स

New TVS Jupiter 110

TVS इस महीने Jupiter 110 का अपडेटेड वर्जन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह स्कूटर अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर में से एक इस स्कूटर में डिजाइन और इक्विपमेंट के मामले में बड़े बदलाव किए गए हैं। हालांकि, इसे थोड़े-बहुत सुधार के साथ वही इंजन दिया जाएगा।

BSA Gold Star

Classic Legends भारतीय बाजार में 15 अगस्त को BSA Gold Star पेश करेगी और यह सिंगल होने के बावजूद रॉयल एनफील्ड की 650 सीसी पेशकशों को टक्कर देगी। इसमें 652 सीसी मिल का इस्तेमाल किया गया है, जो 45 बीएचपी और 55 एनएम विकसित करता है और इसे पांच-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसमें मॉडर्न टच के साथ-साथ रेट्रो डिजाइन लैंग्वेज भी होगी। साथ ही इसे क्रोम ट्रीटमेंट भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मारुति Alto से लेकर Brezza को खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट