Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Upcoming Cars: आने वाले महीनों में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां, लिस्ट में Mahindra और Maruti सहित शामिल ये नाम

Upcoming Cars महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के अगले महीने यानी फरवरी 2024 में लॉन्च होने की संभावना है। उम्मीद है कि इसमें अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर एडिशन मिलेंगे। लॉन्च से पहले इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है। खबरों के मुताबिक इसका नया डिजाइन ब्रांड की आगामी बीई श्रृंखला की एसयूवी से प्रेरित होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sun, 28 Jan 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
इन गाड़ियों को आगामी महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2024 वाहन मार्केट के लिए अब तक शानदार साबित हुआ है। पहले महीने में ही कई कारों की एंट्री हो चुकी है और आगामी समय में भी कई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। अगले तीन-चार माह के भीतर ही कई नई कारें आने वाली हैं। यहां इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

Mahindra XUV300 Facelift

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के अगले महीने यानी फरवरी 2024 में लॉन्च होने की संभावना है। उम्मीद है कि इसमें अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर एडिशन मिलेंगे। लॉन्च से पहले इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है। खबरों के मुताबिक, इसका नया डिजाइन ब्रांड की आगामी बीई श्रृंखला की एसयूवी से प्रेरित होगा। केबिन के अंदर एक नया फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक समान आकार का ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है।

New Gen Maruti Suzuki Swift

न्यू-जेन मारुति सुजुकी स्विफ्ट नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी स्विफ्ट को भारत में अप्रैल-मई 2024 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीदें हैं। आंतरिक रूप से कोडनेम YED हैचबैक का उत्पादन अगले महीने यानी फरवरी 2024 में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

इसमें आक्रामक डिजाइन के साथ एक नया फ्रंट फेसिया एलईडी हेडलैंप के नए सेट और एल-आकार के एकीकृत एलईडी डीआरएल देखने को मिलेगा।

Tata Curvv

टाटा कर्व पंच ईवी के हालिया लॉन्च के बाद कंपनी एक और आगामी गाड़ी पर काम कर रही है। उम्मीद है कि 2024 की दूसरी छमाही में कर्व को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नियमित आईसीई पावरट्रेन लॉन्च किया जाएगा।

Toyota Taisor

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स-आधारित कूप एसयूवी संभवत Toyota Taisor हो सकती है। आने वाले महीनों में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। खबरों की माने तो यह फ्रोंक्स के साथ अंडरपिनिंग और पावरट्रेन साझा करेगा, जिसमें पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी ईंधन विकल्प और 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल 1.2 लीटर K12C इंजन प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Hero ने किया कार्बन फाइबर से बनी बाइक का अनावरण, निर्मित की जाएंगी केवल 100 यूनिट