Move to Jagran APP

Upcoming Electric Cars: भारतीय बाजार में जल्द ही दस्तक देगी इलेक्ट्रिक कार,पढ़ें डिटेल्स

Upcoming Electric Cars कंपनी वॉल्वो XC40 रिचार्ज के बाद अगले साल C40 रिचार्ज को लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें XC40 रिचार्ज पर आधारित है और भारत में कार निर्माता के लिए दूसरा ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल होगा।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sat, 10 Sep 2022 09:21 AM (IST)
Hero Image
भारतीय बाजार में जल्द ही दस्तक देगी ये इलेक्ट्रिक कार, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Upcoming Electric Cars: इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। जिसमें कई वाहन निर्माता कंपनी इस बढ़ती हुई जगह में अपने दावेदारों को तैयार कर रहे है। इस समय भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है और आने वाले दिनों में इसकी लिस्ट में भी काफी तेजी से बढ़ता होने वाली है। आज हम आपको बताएँगे आने वाले दिनों कौन -कौन सी ईवी कार आने वाली है।

Hyundai IONIQ 5

जनवरी 2023 में  हुंडई  देश में अपनी IONIQ 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को लॉन्च करेगी। कंपनी इसे 58 kWh के एक छोटे इलेक्ट्रिक बैटरी पैक के साथ पेश कर सकती है। वहीं ये कार वैश्विक स्तर 58 kWh और बड़ी 72.6 kWh के साथ आती है। इसके दोनों बैटरी पैक को 2WD और 4WD ड्राइवट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है। यह 305 bhp की पावर और 605 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Mercedes-Benz EQB

मर्सिडीज-बेंज इंडिया भारतीय बाजार में अपना दूसरा इलेक्ट्रिक उत्पाद, मर्सिडीज-एएमजी ईक्यूएस 53 4 मैटिक+ लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 2.45 करोड़ रुपये है। अब आने वाले दिनों में कंपनी अपनी मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करेगी।

Mahindra XUV400

महिंद्रा 2023 में डीलरशिप के लिए अपना रास्ता बनाएगी। कंपनी अपनी कार की डिलीवरी जनवरी 2023 के अंत से शुरू करेगी। डिलीवरी के पहले चरण में XUV400 मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली सहित 16 शहरों को कवर एनसीआर, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, सूरत, नागपुर, त्रिवेंद्रम, नासिक, चंडीगढ़ और कोच्चि में होगी।  इसे एक बार चार्ज करने में 456 किमी की सीमा तय कर सकती है। Tata Altroz EV

टाटा के पास Nexon EV और Tigor EV के रूप में इलेक्ट्रिक ऑफर है। आपको बता दें कंपनी टाटा अल्ट्रोज ईवी  को बहुत पहले ही पेश करने वाली थी, मगर चिप्स की वैश्विक कमी  के कारण कंपनी इस साल के अंत या फिर अगले साल के शुरुआत में ला सकती है।टाटा अल्ट्रोज ईवी एक बार चार्ज करने पर 250-300 किमी की रेंज दे सकती है।

EV Tata Tiago EV

कंपनी इस कार को इस महीने के अंत में ही लॉन्च कर सकती है। इसे अपने लाइनअप में Tigor EV से नीचे रखा जाएगा। वहीं ये उम्मीद की जा रही है कि ज़िप ट्रेन इलेक्ट्रिक वाहन आर्किटेक्चर को भी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बड़े टिगोर पर पेश किया जा सकता है।

Tata Tiago EV

कंपनी वॉल्वो XC40 रिचार्ज के बाद अगले साल C40 रिचार्ज को लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें XC40 रिचार्ज पर आधारित है, और भारत में कार निर्माता के लिए दूसरा ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। ये एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 231 बीएचपी और 330 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसका डुअल-मोटर सेट-अप  प्लस और अल्टीमेट ट्रिम्स 408bhp और 660 Nm टार्क जनरेट करते हैं। वहीं इसका सिंगल-मोटर, 67 kWh बैटरी के साथ, WLTP साइकिल पर 430 किमी की रेंज है, जबकि डुअल-मोटर, 75 kWh बैटरी के साथ, 433 किमी की रेंज है।