Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Upcoming MPVs: भारतीय बाजार में जल्द एंट्री मारेंगी ये नई एमपीवी, जानें डिटेल्स

नवीनतम किआ कार्निवल साल के अंत तक भारतीय बाजार में एंट्री मिलने वाली है। मारुति सुजुकी कथित तौर पर YDB कोडनेम वाली एक Compact MPV पर काम कर रही है जो सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देगी। Kia India की ओर से अगले साल यानी 2025 में घरेलू बाजार के अंदर Carens MPV का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया जाएगा।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Sat, 13 Jul 2024 12:10 PM (IST)
Hero Image
भारतीय बाजार में जल्द ही नई एमपीवी लॉन्च होने वाली हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटो मार्केट में SUV और MPV की बेहतरीन मांग है। मौजूदा समय में Maruti Suzuki Ertiga और Toyota Innova सबसे डिमांडिंग एमपीवी हैं। इन्हें टक्कर देने के लिए जल्द ही 5 नई MPV आने वाली हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

New Gen Kia Carnival

नवीनतम किआ कार्निवल साल के अंत तक भारतीय बाजार में एंट्री मारने वाली है। इसकी कीमत 35 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है और इसे EV9 से इंस्पायर्ड रीडिजाइन्ड लुक दिया जाएगा।

इसमें एक बड़ी ग्रिल, वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट्स और एल-आकार के डीआरएल हैं। यह 18-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है और इसमें नई एल-आकार की टेल लाइट्स हैं।

यह भी पढ़ें- 2024 Skoda Kodiaq ने Euro NCAP में हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, जल्द भारतीय बाजार में मारेगी एंट्री

Maruti Suzuki Compact MPV

मारुति सुजुकी कथित तौर पर YDB कोडनेम वाली एक Compact MPV पर काम कर रही है, जो सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देगी। संभवतः ये स्पेसिया पर आधारित होगी।

स्पेसिया को ट्राइबर के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक कॉम्पैक्ट फुटप्रिंट में डिजाइन किया गया है। इसमें थ्री-रो केबिन शामिल है। YDB को मारुति सुजुकी के लाइनअप में XL6 और Ertiga के नीचे रखा जाएगा।

New Gen Kia Carens

Kia India की ओर से अगले साल यानी 2025 में घरेलू बाजार के अंदर Carens MPV का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया जाएगा। 6 या 7-पैसेंजर लेआउट को बनाए रखते हुए, रिफ्रेश किए गए कैरेंस में नए अपग्रेड पेश किए जाने की संभावना है।

फेसलिफ्टेड कैरेंस में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और ADAS जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है, जो सुरक्षा के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए इसकी अपील को मजबूत करेगी। इंजन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

यह भी पढे़ं- 50 डिग्री वाली चिलचिलाती गर्मी से लेकर बर्फीले इलाकों तक, Tata Curvv कर रही है कमाल; देखिए VIDEO