Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अगले सप्ताह लॉन्च हो रही हैं ये धांसू कारें, Electric Vehicle का नाम भी शामिल

अगर महीने की शुरूआत में दो दमदार गाड़ियों की एंट्री होने वाली हैं। ये वहीं गाड़ियां हैं जिन्हे हाल ही में पेश किया गया था। आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इनमें से किसी एक को विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं। इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक कार का भी नाम शामिल है। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 28 Aug 2023 03:58 PM (IST)
Hero Image
अगले महीने के शुरुआत में आने वाली हैं ये 2 गाड़ियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगले सप्ताह 2 नई गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इसे विकल्प के तौर पर देख सकते थे। इस लिस्ट में होंडा की हालिया लॉन्च हुई एलिवेट और अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार VOLVO C40 RECHARGE शामिल है।

VOLVO C40 RECHARGE EV

जून के महीने में वोल्वो ने सी40 रिचार्ज ईवी को पेश किया था। जिसकी कीमतों का खुलासा 4 सितंबर 2023 को होने वाला है। Volvo C40 Recharge EV को छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें क्रिस्टल व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक, फ्यूजन रेड, क्लाउड ब्लू, सेज ग्रीन और फोजर्ड ब्लू शामिल हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेशिया, एलईडी हेडलैंप और वर्टिकल एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। साथ ही इसमें 19 इंजन के 5-स्पोक डायमंड कट अलॉय दिए गए हैं।

बैटरी और रेंज

Volvo C40 Recharge EV में 78kWh क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की WLTP-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसे सिंगल AWD वर्जन और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ पेश किया गया है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 408 hp की पीक पावर और 660 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। शक्ति की बात करें तो ये 4.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है।

HONDA ELEVATE

नई एलिवेट एसयूवी की मूल्य निर्धारण रणनीति भारतीय बाजार में होंडा की स्थिति निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऑटोमेकर ने पुष्टि की है कि इस एसयूवी की कीमतों का खुलासा 4 सितंबर को होगा। होंडा एलिवेट एसयूवी को चार अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स शामिल है। होंडा को कई कारणों से पसंद किया जाता है, लेकिन इनकी कारें भारत में ज्यादा फीचर लोडेड नहीं होती थीं।

नई एलीवेट में Honda Sensing तकनीक मिलती है जो कंपनी का ADAS का वेरिएंट है। वहीं, एलिवेट को 10.25 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले स्क्रीन भी मिलती है, जो भारत में किसी भी होंडा मॉडल में सबसे बड़ी है। साथ ही इसमें सात इंच की ड्राइव डिस्प्ले स्क्रीन, टेलीमैटिक्स, सनरूफ और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।