Move to Jagran APP

Upcoming Two Wheelers 2023: एक लाख की कीमत पर दस्तक दे सकते हैं 'फीचर्स फिटेड' ये स्कूटर्स

Upcoming Two Wheelers 2023 नए साल में बहुत-से नए स्कूटर लॉन्च हो सकते हैं। इनमें हीरो से लेकर लम्ब्रेटा के स्कूटर शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में शामिल होने वाले मॉडल्स 1 लाख रुपये की बजट में होंगे और इनमें कई शानदार फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

By Sonali SinghEdited By: Sonali SinghUpdated: Sat, 31 Dec 2022 07:45 AM (IST)
Hero Image
Upcoming Scooters 2023 Under 1 Lakh In India, See List
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप एक सस्ती मगर फीचर्स से लैस किसी दोपहिया वाहन की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि नए साल में कई शानदार स्कूटर और मोटरसाइकिलें भारत में लॉन्च होने वाली हैं। ये सभी किफायती मॉडल के रूप में आएंगे और इनकी कीमत एक लाख रुपये तक होने वाली है। इसमें Hero, Honda और Okinawa जैसे कई मॉडल्स हैं।  तो चलिये इन दोपहिया वाहनों (Upcoming Two Wheelers 2023) के बारे में जानते हैं।

Honda Activa 7G

साल 2023 में हीरो का सबसे ज्यादा बिकने वाला एक्टिवा स्कूटर एक नए अवतार में आने वाला है। इसे एक्टिवा 7जी नाम से लाया जाएगा। उम्मीद है कि इसे मार्च, 2023 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 80,000 रुपये हो सकती है।

पावरट्रेन के रूप में कहा जा रहा है कि इसे 109.51cc सिंगल-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ लाया जाएगा, जो 7.79PS की पॉवर और 8.84Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। फीचर्स के लिस्ट में इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी हेडलाइट, 12 इंच का फ्रंट व्हील और और 10 इंच का रियर व्हील के साथ डिस्क ब्रेक को रखा जा सकता है।

Hero Maestro Xoom 110

जनवरी 2023 में हीरो अपने नए ‘Maestro Xoom’ स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। इस स्कूटर में 'एक्स-आकार' एलईडी हेडलाइट और टेललाइट, दोनों सिरों पर 12-इंच के अलॉय व्हील्स और बेहतर ईंधन दक्षता के लिए i3S तकनीक को शामिल किया जा सकता है। पॉवर के लिए इंजन में 8.15PS की पॉवर और 8.75Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने वाले इंजन को रखा जा सकता है। वहीं, इस स्कूटर को 75,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के कीमत पर लाये जाने की उम्मीद है।

Lambretta V125

चेतक, येज्दी और हंटर की तरह ही लम्ब्रेटा भी भारत में वापसी कर सकती है। उम्मीद है कि लम्ब्रेटा अप्रैल 2023 में अपने नए मॉडल लम्ब्रेटा V125 को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत एक लाख रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है और इसमें 124.7 cc वाला इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 10.19PS की पॉवर और 9.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

Okinawa Cruiser

नए साल में ओकिनावा भी अपना नया क्रूजर स्कूटर लाने वाली है। यह एक मैक्सी स्कूटर होगा, जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। कहा जाता है कि यह 4kWh बैटरी पैक के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 120 किमी की रेंज पेश कर सकता है। इस स्कूटर में 3kW का मोटर दिया गया है और यह 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड दे सकती है। इसकी कीमत भी एक लाख रुपये तक हो सकती है।

Hero eMaestro

हीरो Maestro रेंज में कंपनी एक और स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Hero eMaestro स्कूटर होगा, जिसे जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। लगभग एक लाख की कीमत वाला यह स्कूटर लेटेस्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस होगा साथ ही यह अपने सेगमेंट में एथर 450X से मुकाबला करेगा।

ये भी पढ़ें-

एक ही है Car की चाबी फिर भी इंश्योरेंस कंपनी देगी पूरा क्लेम, चोरी होने पर करना होगा बस ये उपाय

स्पीड बढ़ने और कम होने पर अक्सर 'कांपती' है गाड़ी की स्टीयरिंग व्हील? न करें नजरअंदाज, ये हो सकती है वजह