Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अगले महीने Volvo C40 EV की कीमतों पर से उठ सकता है पर्दा, जानें खासियत

Volvo C40 Recharge EV को छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें क्रिस्टल व्हाइट ओनिक्स ब्लैक फ्यूजन रेड क्लाउड ब्लू सेज ग्रीन और फोजर्ड ब्लू शामिल हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेशिया एलईडी हेडलैंप और वर्टिकल एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। साथ ही इसमें 19 इंजन के 5-स्पोक डायमंड कट अलॉय दिए गए हैं।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sat, 29 Jul 2023 12:12 PM (IST)
Hero Image
Volvo C40 EV could Be Launch By Next Month

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। वोल्वो कार इंडिया ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक C40 रिचार्ज एसयूवी को पेश किया था। यह भारत लाइन-अप में वोल्वो की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी जो सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध होगी। वोल्वो C40 रिचार्ज EV की कीमत अगले महीने में घोषित की जाएगी और डिलीवरी सितंबर 2023 में शुरू होगी।

कितनी होगी कीमत?

वोल्वो XC40 रिचार्ज ईवी भारतीय बाजार में 56.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध है। आगामी C40 Recharge EV के लॉन्च होने पर इसकी कीमत भारत में लगभग 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है।

कलर ऑप्शन

Volvo C40 Recharge EV को छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें क्रिस्टल व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक, फ्यूजन रेड, क्लाउड ब्लू, सेज ग्रीन और फोजर्ड ब्लू शामिल हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेशिया, एलईडी हेडलैंप और वर्टिकल एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। साथ ही इसमें 19 इंजन के 5-स्पोक डायमंड कट अलॉय दिए गए हैं।

बैटरी और रेंज

Volvo C40 Recharge EV में 78kWh क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की WLTP-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसे सिंगल AWD वर्जन और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ पेश किया गया है।

ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 408 hp की पीक पावर और 660 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। शक्ति की बात करें तो ये 4.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है।

भारत सरकार के वाहन पोर्टल के अनुसार, XC40 Reharge ने जनवरी-जून 2023 की अवधि में 241 यूनिट सेल की हैं, जो कि लग्जरी ईवी सेगमेंट का 25 प्रतिशत हिस्सा हैं।