Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज Volvo C40 Recharge EV की कीमतों का होगा खुलासा, जानें संभावित कीमतों से लेकर सारी डिटेल्स

Volvo C40 Recharge EV की कीमतों का खुलासा आज होने वाला है। इसके बारे में आपको अपडेट कर दिया जाएगा। Volvo C40 Recharge EV में 78kWh क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की WLTP-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसे सिंगल AWD वर्जन और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ पेश किया गया है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 04 Sep 2023 10:30 AM (IST)
Hero Image
Volvo C40 Recharge EV सिंगल चार्ज पर देगी 530 किमी रेंज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। वोल्वो इंडिया आज नए C40 रिचार्ज की कीमतों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जून 2023 में अनावरण किया गया, C40 रिचार्ज वॉल्वो की दूसरी इलेक्ट्रिक पेशकश है। ये इलेक्ट्रिक कार कई एडवांस फीचर्स से लैस है। आइये जानते हैं Volvo C40 रिचार्ज में क्या है खास? यहां आपको बताएंगे फीचर्स, बैटरी पैक और रेंज के बारे में।

Volvo C40 Recharge EV कलर ऑप्शन

लुक और डिजाइन के लिहाज से वॉल्वो की ये गाड़ी काफी प्रीमियम लग रही है। बेहतरीन कलर ऑप्शन से लैस इस ईवी में आपको कई एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेशिया, एलईडी हेडलैंप और वर्टिकल एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। साथ ही इसमें 19 इंजन के 5-स्पोक डायमंड कट अलॉय दिए गए हैं। Volvo C40 Recharge EV को छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें क्रिस्टल व्हाइट, ओनिक्स ब्लैक, फ्यूजन रेड, क्लाउड ब्लू, सेज ग्रीन और फोजर्ड ब्लू शामिल हैं।

Volvo C40 Recharge EV केबिन फीचर्स

केबिन फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर-एडजस्टेबल पैसेंजर सीट्स, स्वेड टेक्सटाइल/माइक्रोटेक अपहोल्स्ट्री, थ्री-स्पोक लेदर स्टीयरिंग व्हील, कीलेस एंट्री, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, गियर लीवर नॉब और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कार का इंफोटेनमेंट यूनिट Google के साथ को-डेवलप्ड है और ये Google Maps, Google Assistant और Google Play Store जैसी इन-बिल्ट फीचर्स के साथ आता है।

Volvo C40 Recharge EV बैटरी और रेंज

Volvo C40 Recharge EV में 78kWh क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की WLTP-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसे सिंगल AWD वर्जन और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ पेश किया गया है।

टॉप स्पीड

ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 408 hp की पीक पावर और 660 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। टॉप स्पीड की बात करें तो ये 4.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है।

कितनी होगी कीमतें

Volvo C40 Recharge EV की कीमतों का खुलासा आज होने वाला है। इसके बारे में आपको अपडेट कर दिया जाएगा। फिलहाल कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार को भारत में लगभग 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमतों में लॉन्च किया जा सकता है।