Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Volvo की लग्जरी कार XC60, XC90 और S90 की कीमतों में बढ़ोतरी, यहां देखें नई प्राइस लिस्ट

Volvo XC60 XC90 S90 तीनों मॉडलों का वोल्वो ने 2023 में दूसरी बार वोल्वो XC60 XC90 और S90 माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल की कीमतें बढ़ाई हैं। पिछले साल XC40 और XC90 माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च किया था। कीमतों में बढ़ोतरी वोल्वो XC60 XC90 और S90 माइल्ड हाइब्रिड मॉडल पर लागू की गई है।इस साल फरवरी में इन वाहनों की कीमत में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 29 Sep 2023 05:36 PM (IST)
Hero Image
इस साल फरवरी में इन वाहनों की कीमत में दो प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई थी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली।  भारतीय बाजार में Volvo ने XC60, XC90, S90 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि कंपनी ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन भारत में स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई प्राइस लिस्ट को देखा जा सकता है, जो कीमत में बढ़ोतरी को साफ दिखता है। आपको बता दें, तीनों मॉडलों का वोल्वो ने 2023 में दूसरी बार वोल्वो XC60, XC90 और S90 माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल की कीमतें बढ़ाई हैं। पिछले साल XC40 और XC90 माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च किया था। 

कीमतों में बढ़ोतरी  वोल्वो XC60, XC90 और S90 माइल्ड हाइब्रिड मॉडल पर लागू की गई है। आपको बता दें, XC60 SUV की कीमत अब 67.85 लाख (एक्स-शोरूम) है। वोल्वो XC90 SVU की कीमत 98.85 लाख (एक्स-शोरूम) होगी जबकि S90 सेडान की कीमत 68.25 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आएगी।

Volvo  XC60, XC90, S90   

इस साल कंपनी ने कीमत में बढ़ोतरी इन मॉडलों पर दूसरी बार की है। इससे पहले कीमत में बढ़ोतरी केंद्रीय बजट 2023 में घोषित सीमा शुल्क में बढ़ोतरी के कारण इस साल फरवरी में इन वाहनों की कीमत में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। 

Volvo S90 और XC60 माइल्ड हाइब्रिड मॉडल

वोल्वो S90 और XC60 माइल्ड हाइब्रिड मॉडल को भारत में अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। एक साल बाद, वोल्वो ने XC90 SUV सहित अपने पूरे लाइनअप को माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ अपडेट किया था। वोल्वो इन वाहनों के हुड के नीचे 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल  करती है। तीनों मॉडलों में इंजन  दक्षता के लिए 48V बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाता है।  वोल्वो S90 सेडान 250 hp तक की पावर जनरेट  करती है और इसका पीक टॉर्क 350 Nm है। XC60 SUV 250 hp की पावर जनरेट  करती  है और ये 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती   है। XC90 SUV 300 hp की पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है।

कीमत 

इन तीनों के अलावा, वोल्वो माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ XC40 SUV भी पेश करती है। वोल्वो के लाइनअप में दो इलेक्ट्रिक कार  XC40 रिचार्ज और C40 रिचार्ज भी है। स्वीडिश कार निर्माता ने इस महीने की शुरुआत में 61.25 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर C40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की थी। 78 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस ये कार है। जो  402 एचपी की अधिकतम पावर और 660 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। यह एक बार चार्ज करने पर 530 किलोमीटर की रेंज देने का वादा करता है।

यह भी पढ़ें-

भारतीय बाजार में लॉन्च हुए Volvo S90 और XC60 के अपडेटेड वर्जन, जानें इनकी खूबियां