Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Auto Expo 2023 : जनवरी तक करें इंतजार जल्द ही आने वाला है ऑटो एक्सपो, होंगी कई शानदार गाड़ियों की एंट्री

ऑटो एक्सपो एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो हर दो साल में एक बार होता है। आपको बता दे ये कार्यक्रम आखिरी बार फरवरी 2020 में हुआ था। वहीं 2022 में कोविड- 19 के कारण ऑटो एक्सपो नहीं हुआ। लेकिन इसके बजाय ये जनवरी 2023 में होने वाला है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sat, 15 Oct 2022 06:14 PM (IST)
Hero Image
जनवरी तक करें इंतजार जल्द ही आने वाला है ऑटो एक्सपो

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क।Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में कई नई कारें वैश्विक स्तर पर डेब्यू कर सकती है। इससे पहले, आज हम आपको इसमें डेू्यू करने वाली वाहन निर्माता कंपनियों की लिस्ट लेकर आए है। चलिए इस लिस्ट पर एक नजर ड़ालते है और जानते हैं आखिर कौन -कौन सी नई कार दस्तक देने देने वाली है ।

Tata Motors Auto Expo 2023

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स आज से ही नहीं लोगों के दिलो पर कई सालों से राज करते आ रही है। कंपनी लगातार अपने विस्तार को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। नए एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन इस एक्सपो में लॉन्च हो सकते है। इसके साथ ही इन्हें काफी नए फीचर्स - जैसे कि 360-डिग्री कैमरा, ADAS, एक बड़ा टचस्क्रीन भी मिल सकता है।

Mahindra Auto Expo 2023

महिंद्रा ने हाल ही दिनों में अपनी नई स्कार्पियो क्लासिक को लॉन्च किया था। वहीं 2023 स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी 700 और थार भारती लोकप्रियता के साथ ये आज देश में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली वाहन कंपनी में से एख है। इस साल की शुरुआत में यूके में, कंपनी ने पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण किया था । सभी 5 के 2023 ऑटो एक्सपो में भारत में लॉन्च हो सकता है। XUV.e8 होगा - जो कि XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। महिंद्रा इसके साथ ही 5 डोर वाली थार भी ला सकता है।

Maruti Suzuki Auto Expo 2023

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले कार ब्रांड में से एक Maruti Suzuki है। वहीं कंपनी को ब्रेजा से काफी सफलता मिल रही है। जो देश में Nexon को पछाड़कर सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन रही है। मारुति दो और एसयूवी - 5-डोर जिम्नी और बलेनो क्रॉस (YTB) को ला सकती है। वहीं इसमें नई जनरेशन की स्विफ्ट को भी प्रदर्शित कर सकती है।

ये भी पढ़ें- 

इन SUV कारों पर मिल रही बंपर छूट, दिवाली ऑफर में करें 55,000 हजार रुपये तक की बचत

बस थोड़ा सा इंतजार! जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखेगी New-Gen Royal Enfield Bullet 350