Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इन MPVs को बुक करने के बाद करना होगा लंबा इंतजार, वेटिंग पीरियड 7 से 8 महीने तक पहुंचा

फैमली कार के तौर पर इस समय सबसे अधिक एमपीवी की डिमांड है। इसी के कारण इन कारों की वेटिंग पीरियड भी बढ़ी है। चलिए आपको इन एमपीवी के बारे में और भी अधिक जानकारी देते हैं।अगर आप अपने लिए एक नई बेहतरीन एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और किस कार पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है तो ये खबर आपके काम की है।

By Ayushi Chaturvedi Edited By: Ayushi Chaturvedi Updated: Sat, 23 Dec 2023 12:13 PM (IST)
Hero Image
फैमली कार के तौर पर इस समय सबसे अधिक एमपीवी की डिमांड है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। इस साल मार्केट में कई दमदार कारें लॉन्च हुई है। इसी के साथ न केवल बजट में कारें लॉन्च हुई है, बल्कि इस साल कई प्रीमियम कारों को भी लॉन्च की गई है। इस समय प्रीमियम कारों की डिमांड भी काफी अधिक हो गई है। वहीं फैमली कार के तौर पर इस समय सबसे अधिक एमपीवी की डिमांड है। इसी के कारण इन कारों की वेटिंग पीरियड भी बढ़ी है। चलिए आपको इन एमपीवी के बारे में और भी अधिक जानकारी देते हैं।

Invicto

अगर आप अपने लिए एक नई बेहतरीन एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और किस कार पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है तो ये खबर आपके काम की है। भारतीय बाजार में इस साल मारुति सुजुकी इनविक्टो लॉन्च हुई है। ये मारुति की सबसे महंगी कार में से एक है।  प्रीमियम कैटेगरी में आने वाली मारुति की इस कार को काफी पसंद किया जाता है। अभी कार के 5 हजार से अधिक ऑर्डर पेंडिंग हैं। इस समय हर महीने कंपनी 700 से अधिक कारों की सेल कर रही है। अगर आप इस कार को बुक करवाते हैं तो आपको अभी 7 से 8 महीने तक का इंतजार करना होगा।

TOYOTA INNOVA HYCROSS

इनोवा की इस कार को काफी अधिक पसंद किया जाता है। ऐसा ही कुछ हाल के दिनों में लॉन्च हुई हाई क्रॉस के साथ हुआ है। हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च हुई इनोवा हाईक्रॉस की काफी डिमांड है और अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं बुकिंग के बाद से आपको इसके लिए 1 साल तक का इंतजार करना होगा।

TOYOTA INNOVA CRYSTA

भारतीय बाजार में इस कार को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इस कार के लिए आपको लंबा इंतजार करना होगा। इसे सबसे अधिक पर्सनल यूज और टैक्सी के लिए किया जाता है। अगर आप इस कार को बुक कराते हैं तो आपको इसके लिए  महीने तक का इंतजार करना होगा।

Ertiga

मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल 7 मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली एमपीवी है। ये कार अपनी स्पीड, माइलेज और कम कीमत के चलते अधिक पसंद की जाती है। इस कार की डिमांड भी काफी अधिक है। ऐसे में अगर आप इस कार को बुक करते हैं तो आपको इसके लिए 2 से 3 महीने तक का इंतजार करना होगा।