Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Motors की Electric Cars पर कितनी है वेटिंग, जानें पूरी डिटेल

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में Electric Cars को ऑफर किया जाता है। Tata Punch Tiago Tigor और Nexon EV शामिल हैं। कंपनी की किस गाड़ी पर मार्च 2024 के दौरान कितनी वेटिंग है। इनको किस तरह के फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया जाता है। इनकी कीमत क्‍या है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Thu, 21 Mar 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
Tata की Electric Cars पर मार्च 2024 में कितनी है वेटिंग। जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Electric Car सेगमेंट में Tata Motors की ओर से सबसे ज्‍यादा वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी कॉम्‍पैक्‍ट इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में भी विकल्‍प ऑफर करती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की किस गाड़ी के लिए मार्च 2024 में कितना वेटिंग पीरियड है।

Tata Punch EV

टाटा की पंच ईवी पर एक से ढाई महीने तक का वेेटिंग पीरियड है। इस माइक्रो एसयूवी को हैदराबाद, इंदौर जैसे शहरों में सिर्फ एक महीने में खरीदा जा सकता है। वहीं चंडीगढ़, सूरत, लखनऊ, गुरूग्राम और दिल्‍ली में ढाई महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 10.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Tata Tiago EV

टाटा की इलेक्ट्रिक हैचबैक कार टियागो का भी इलेक्ट्रिक वेरिएंट कंपनी की ओर से ऑफर किया जाता है। इस कार की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.99 लाख रुपये से हो जाती है। इसे भी कम से कम एक महीने से लेकर तीन महीने तक के वेटिंग पीरियड के साथ खरीदा जा सकता है। टियागो ईवी पर सबसे कम वेटिंग मुंंबई,पटना में है। जबकि दिल्‍ली और चंडीगढ़ में इसके लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Tata Tiago EV में कंपनी ने दिए दो नए फीचर्स, सफर के दौरान मिलेगा फायदा

Tata Tigor EV

टाटा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान टिगोर को भी इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है। टिगोर ईवी के लिए सबसे कम इंतजार मुंबई और बेंगलुरू में करना होगा। यहां पर इस कार को एक महीने में खरीदा जा सकता है। लेकिन दिल्‍ली, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, पटना, फरीदाबाद और इंदौर में तीन महीने तक का इंतजार करना होगा। टाटा की टिगोर इलेक्ट्रिक की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है।

Tata Nexon EV

टाटा की नेक्‍सन ईवी को भी देश में काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एक से तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। मुंबई में एक महीने तो चेन्‍नई, जयपुर, लखनऊ, ठाणे, सूरत और चंडीगढ़ जैसे शहरों में इस एसयूवी के लिए तीन महीने की वेटिंग है। कंपनी इस एसयूवी को 14.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- Tata Motors ने दिल्‍ली के पास शुरू की पांचवीं Registered Vehicle Scrapping Facility, हर साल रिसाइकल होंगी 18 हजार कारें