Move to Jagran APP

रात में कार से घूमने का शौक है तो लगवाएं Hummer लाइट, सुरक्षित रहेगा आपका सफर

कार लेने के बाद उसे मॉडिफाई करवाना बहुत से लोगों का शौक होता है। कई लोग अपनी कार को शानदार लुक देने के लिए कार मॉडिफिकेशन करवाते हैं। इससे गाड़ी की खूबसूरती तो बढ़ती है लेकिन अगर आपने नियम तोड़े तो आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Mon, 26 Dec 2022 08:32 AM (IST)
Hero Image
what is hummer light and importance of Hummer light

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कई लोगों का शौक होता है अपनी कार को शानदार लुक देने का। इतना ही नहीं, उनको अपनी कार में बदलाव करके सहूलियत भी मिल जाती है। लेकिन अक्सर कार में मॉडिफिकेशन करवाना भारी भी पड़ सकता है। हालांकि कभी-कभी कार में मॉडिफिकेशन न सिर्फ आपकी कार को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि आपके कार को नया लुक भी देते हैं। अगर आपको रात के समय सफर करना पसंद है तो आप अपनी कार में Hummer लाइट लगवा सकते हैं। ये रात के सफर को आसान और सुरक्षित बना सकता है।

क्या होती है Hummer लाइट

कार के ऊपर आगे की तरफ लाइन से 4 से 5 लाइट लगी होती है। इसका फोकस दूर तक होता है। अधिकतर लोग इसे गांव वाले इलाके में इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि कुछ एडवेंचर कार में इसे पहले से ही फिट करके दिया जाता है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में भी खरीद सकते हैं।

कीमत

जैसे कि हमने आपको बताया, आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। इस लाइट की कीमत 3499 रुपये से होती है। इसमें आपको 5 अलग अलग साइज की लाइट मिलती है। इसके बाद आप इसे अपने आस-पास के मैकेनिक से भी लगवा सकते हैं।

किन बातों का रखें ख्याल

गाड़ियों में कुछ मॉडिफिकेशन गैर कानूनी हैं। इसे आपका चालान भी कट सकता है। अगर रात के समय आप इस लाइट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई बातों का ख्याल रखना चहिए, ताकि उसे किसी तरह की परेशानी न हो। इसकी रोशनी काफी तेज होती है। तेज रोशनी के कारण आगे की तरफ से आने वाले लोगों के ऊपर रोशनी रिफ्लेक्ट करने से उन्हें आगे की गाड़ियां दिखाई नहीं देती है। इससे दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है।

 ये भी पढ़ें-

Year Ender 2022: सीएनजी मॉडल में धांसू इन कंपनियों की धांसू शुरुआत, कीमत और फीचर्स के दम पर बनाई जगह

5 डोर वाली कार खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, बाद में नहीं होंगे परेशान