Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नई THAR 4x2 और पुरानी थार 4X4 में कितना अंतर ? आसान भाषा में समझें

अंदर की तरफ दोनों मॉडलों का डैशबोर्ड लेआउट और बैठने की व्यवस्था समान है। हालांकि नए Mahindra Thar 4X2 RWD में 4WD गियर शिफ्ट लीवर के बजाय एक क्यूबी होल मिलता है। Mahindra Thar 4X2 RWD में एक सहायक उपकरण के रूप में फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट को जोड़ना है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Tue, 10 Jan 2023 04:29 PM (IST)
Hero Image
नई THAR 4x2 और पुरानी थार 4X4 में कितना अंतर ?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा ने हाल ही में भारतीय बाजार में बहुप्रतीक्षित थार 4X2 एसयूवी को 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। ब्रांड इस गाड़ी से उन लोगों को टारगेट करती है, जो थार को खरीदने में असमर्थ थे। महिंद्रा थार 4X2 और महिंद्रा थार 4X4 एक जैसे दिखते हैं, इसलिए खरीदारों के लिए यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि किसे चुनना है। इस फीचर में हम अंतर को समझने के लिए Mahindra Thar 4X2 और Mahindra Thar 4X4 में क्या फर्क है।

दिखने में एक जैसी लगती हैं दोनों थार लेकिन एक लोगो है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं। दरअसल, हालिया लॉन्च हुई किफायती थार के साइड में 4x2 लिखा होगा, वहीं पुरानी थार के साइड में 4X4 लिखा हुआ देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर अगर आपको इस कार को पहचानना है तो आपको साइड प्रोफाइल देखने की जरूरत पड़ेगी।

एक्सटीरियर के मामले में दोनों थार वेरिएंट एक जैसे दिखते हैं। डायमेंशनली, दोनों वैरिएंट भी एक जैसे हैं। थार 4X2 और थार 4X4 में ग्राउंड क्लीयरेंस और अन्य बाहरी विवरण समान हैं। दोनों मॉडल्स में 18-इंच अलॉय व्हील्स और ऑल-टेरेन टायर्स लगे हैं। 

अंदर की तरफ, दोनों मॉडलों का डैशबोर्ड लेआउट और बैठने की व्यवस्था समान है। हालांकि, नए Mahindra Thar 4X2 RWD में 4WD गियर शिफ्ट लीवर के बजाय एक क्यूबी होल मिलता है। Mahindra Thar 4X2 RWD में एक सहायक उपकरण के रूप में फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट को जोड़ना है। रियर आर्मरेस्ट में कप-होल्डर्स के साथ-साथ यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी हैं। अन्य इंटीरियर फीचर्स, जैसे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कंट्रोल्स और एयरकॉन वेंट महिंद्रा थार 4X4 के समान हैं।

यह भी पढ़ें

Auto Expo 2023 में नजर आएंगी Electric Harrier, Safari और Altroz EV; कंपनी ने किया कन्फर्म

Honda की अपकमिंग नई SUV कार क्रेटा, ग्रांड विटारा जैसी गाड़ियों के देगी टक्कर, जानिए कब होगी लॉन्च